- सभी राज्यों की राजधानी से लेकर विदेशों तक की जानकारी

सभी राज्यों की राजधानी से लेकर विदेशों तक की जानकारी

Meerut:meerut@inext.co.in

Meerut: खेल-खेल में न जाने यह साढे़ तीन साल का मासूम कब जीनियस बन गया, किसी को पता ही नहीं चला। कुदरत ने इस मासूम को ऐसी कुशाग्र बुद्धि दी है, जिसका अंदाजा अच्छे-अच्छे नहीं लगा सकते। इंडिया के सभी राज्यों की राजधानी से लेकर विदेशों तक की जानकारी रखने वाला यह लिटिल जीनियस सिटी का मिनी कौटिल्य बन गया है। द अध्ययन स्कूल में पहुंचा साढे़ तीन साल का अनमोल भी कुछ कम नहीं है।

मिसाइलमैन की जानकारी

उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ विभिन्न राज्यों की राजधानी सहित मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम तक की पूरी जानकारी रखते हैं अनमोल। पहली महिला प्रधानमंत्री, पहली राज्यपाल, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, धार्मिक ग्रंथों के रचयिता, राष्ट्रीय गान के रचयिता और राष्ट्रीय गीत के रचयिता, महाभारत का नाम जयसंहिता तक उसे सबकुछ काफी अच्छे से याद है।

न्यूज देखने का है शौक

साढे़ तीन साल के यह नन्हें से अनमोल डोरेमोन देखना उतना अच्छा नहीं लगता जितना परेड। उसके पसंदीदा प्रोग्राम के बारे में पूछने पर अनमोल ने बताया कि मुझे तो वो बंदूक लेकर एक लाइन में चलने वाले पुलिस अंकल पसंद हैं। अनमोल की मां रचना ने बताया कि अनमोल को न्यूज देखना बहुत ही पसंद है।

स्केटिंग का शौकिन

नन्हीं सी उम्र में केवल उसकी बुद्धि ही बड़ों वाली नहीं है। बल्कि वह अपनी उम्र से आगे जाकर स्केटिंग का शौक रखता है। उसकी मां रचना व पिता आशुतोष स्वामी ने बताया कि तीन साल की उम्र में इसने एकबार अपने आप स्केटिंग करना शुरू कर दिया था। तभी से इसने खुद ही धीरे-धीरे स्केटिंग करना भी सीखा।

टेक्निकल चीजों की पसंद

अनमोल के पिता आशुतोष ने बताया कि शुरू से ही अनमोल का दिमाग टैक्निकल चीजों पर जाता है। कभी कैमरा खोल लेता है, तो कभी ट्रेन बनाने की कोशिश करता है, कभी पियानो से अलग-अलग धुन निकालता है, तो कभी लैपटॉप खोलने की कोशिश करता है। जो भी टैक्निकल चीज देखता है। कोशिश करता है उसके बारे में जानने की।

दादी का दुलारा

अनमोल स्वामी जो अपनी दादी मणी स्वामी का दुलारा है। दादी मणी स्वामी ने बताया कि अनमोल को सत्संग जाने का भी बहुत शोक है। सत्संग की बातों को पूरा ध्यान से सुनता है। और उनपर अमल करने की भी कोशिश करता है।

बोलता नहीं था

पिता आशुतोष स्वामी और मां रचना पंडित का कहना है कि छह माह पहले तक तो तीन साल की उम्र में अनमोल एक शब्द तक नहीं बोल पाता था। डाक्टर ने भी उसके ऑपरेशन को बोल दिया था। मगर एक दिन अचानक से जब वो बोला तो ऐसा बोला कि सिटी का जीनियस बन गया।

Posted By: Inextlive