-महिला ने फौजी प्रेमी के साथ रहने की कही बात

-प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने जबरदस्ती कर दी थी शादी

BAREILLY: बारादरी थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने पति को अनपढ़ और बदसूरत बताते हुए प्रेमी फौजी के साथ रहने की बात कही है। उसने भाइयों पर प्रेम प्रसंग से नाराज होने पर झूठ बोलकर उसकी शादी कराने का भी आरोप लगाया है। उसने बारादरी थाना में तहरीर दी है।

अनपढ़ है पति

मूल रूप से भमोरा के एक गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उसका एक फौजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बड़े भाई को पता चला तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने उसकी शादी बारादरी इलाके में तय कर दी। कहा कि लड़का बीए पास के साथ ही अच्छा व्यापार व उसके प्रेमी से सुन्दर है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो परेशान हो गई। पति कुछ करता नहीं था। उसे भाई ने दहेज में कुछ नहीं दिया था, तो पति रोज दहेज के लिए ताने मारता और पीटता अलग था। कुछ दिन पहले पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अब पति के साथ न रहकर प्रेमी पूर्व फौजी के साथ रहना चाहती थी। पुलिस ने महिला को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और तहरीर देकर थाने से चली गई।

Posted By: Inextlive