मुंबई एयरपोर्ट पर एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर चेकिंग के समय अधिकारियों ने एक महिला यात्री की जींस उतरवा दी। इस बात का जिक्र खुद पीड़िता ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर किया है। वहीं सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर महिला यात्री की पैंट उतराई गई।


इंकार करने पर दबाव बनायादेश की आर्थिक राजधानी मुंबई अचानक से अपने दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में आ गई है। यहां पर एक महिला के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है। 24 वर्षीय पैसेंजर अंतारा टेलांग के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर यह मामला हुआ। इस घटना का जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया ट्वीटर पर किया है। यात्री अंतारा का एक पैर प्रॉस्थेटिक लैग हैं। इस दौरान जब वह मुंबई से बेंगलुरू जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तो उन्हें भी चेकिंग अभियान से गुजरना पड़ा। ऐसे में वहां पर मौजूद जांच अधिकारियों ने उनकी पहले तो जांच कर ली लेकिन बाद में उनसे जींस पैंट के बटन खोलने को कहने लगे। इस पर वह शॉक्ड हो गईं और जींस की बटन खोलने से इंकार करने लगी।ऐसे में वहां पर खड़े अधिकारियों ने उस पर दबाव बनाया। अनिवार्य चेकिंग का पार्ट
इस दौरान अधिकारियों का कहना था कि यह अनिवार्य चेकिंग हैं जो उसे करानी पड़ेगी। जिसके बाद उसने मजबूरी में पैंट उतार दी। जींस उतारने के बाद वह काफी शर्मिंदा हुई। उसे काफी बुरा लग रहा था। वहीं जब यह मामला सामने आया तो इसकी चारों ओर आलोचना होने लगी। इस पर मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों से इस मामले को लेकर पूछतांछ की गई। इस दौरान उनका कहना था कि मुंबई एयरपोर्ट पर हाई एलर्ट है। इस दौरान सघन चेकिंग चल रही है। ऐसे में मेटल डिटेक्टर से संकेत मिले तो महिला अधिकारी ने अंतरा से उसकी पैंट उतरवाई। यह कदम एयरपोट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra