जो महिलाएं लंबे समय से एंटीबायोटिक्स का सेवन कर रही हैं उन्हें हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा है। एक स्टडी में इस बात का दावा किया गया है।


वाशिंगटन (पीटीआई)। लंबे समय से एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहीं महिलाएं सावधान हो जाएं। एक स्टडी का दावा है कि इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, दो महीने से एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने वालीं 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में हृदय रोग का सबसे ज्यादा खतरा पाया गया है। इसके अलावा लंबे समय तक इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाली अधेड़ उम्र (40 से 59 साल) की महिलाओं में भी हृदय रोग बढ़ने का खतरा पाया गया है। हालांकि, 20 से 39 साल की महिलाओं में ऐसा कोई खतरा नहीं पाया गया। वह कुछ तक इस मामले में सुरक्षित हैं। 36,429 महिलाओं को लेकर किया गया अध्ययन
अमेरिका की तुलेन यूनिवर्सिटी के निदेशक लू की ने कहा, 'गट (आंत) में बैक्टीरिया के संतुलन में बदलाव लाने में एंटीबायोटिक सबसे अहम कारक है। पूर्व के अध्ययनों में गट बैक्टीरिया में होने वाले बदलावों का सूजन, रक्त वाहिनियों के सिकुड़ने, स्ट्रोक और हृदय रोग से संबंध पाया जा चुका है।' बता दें कि शोधकर्ताओं ने 36,429 महिलाओं को लेकर इस मामले में अध्ययन किया। वर्तमान अध्ययन में 2004 से जून 2012 तक के आंकड़ों को देखा गया है। स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने महिलाओं को चार हिस्सों में बांट दिया, एक कैटगरी में उन महिलाओं को रखा गया जिन्होंने पहले कभी एंटीबायोटिक्स का सेवन नहीं किया, इसके बाद एक कैटगरी में उन महिलाओं को रखा गया, जिन्होंने 15 दिनों से भी कम समय तक एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल किया, एक कैटगरी में उन महिलाओं को रखा गया, जिन्होंने 15 दिन से दो महीने तक एंटीबायोटिक्स का सेवन किया और आखिरी कैटगरी में उन महिलाओं को रखा गया, जो लंबे समय से एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल कर रही हैं। नासा ने खोजा धरती के आकार का नया ग्रह, 53 प्रकाशवर्ष दूर तारे की कर रहा परिक्रमाहृदय रोग का बढ़ा खतरा शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल दो महीने या उससे अधिक तक किया, उनमें एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं करने वाली महिलाओं की तुलना में हृदय रोग विकसित होने की संभावना 32 प्रतिशत अधिक थी।

Posted By: Mukul Kumar