अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स अगस्त से देश भर में घूम-घूम कर इसका प्रचार करने को तैयार हैं। वरुण और अनुष्का फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के साथ-साथ एक और काम कर रहे हैं। यहां जानें वो क्या है...


कानपुर। 'सुई-धागा' स्टार्स अनुष्का शर्मा और वरुण धवन खूब जोरों से अपनी रिलीज होने वाली फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इसके लिए दोनों ने देश भर में भ्रमण कर कुल 10 शहरों में प्रमोशनल इवेंट करने का फैसला लिया है। - अनुष्का और वरुण ने फिल्म 'सुई-धागा' के प्रमोशन के लिए जो पहला शहर चुना वो जयपुर है। दोनों वहां कलरफुल कपडे़ पहने रंगीन मिजाज में नजर आए। जहां अनुष्का ने ऑलिव ग्रीन कलर का फ्लेयर्ड टॉप पर क्रीम प्लाजो पहना था। वहीं वरुण ने ब्लू डेनिम जैकेट पर रंग-बिरंगी पगडी़ लगाई थी।
- मालूम हो कि अनुष्का और वरुण देश भर के 10 शहरों में सिर्फ अपनी फिल्म का प्रमोशन ही नहीं करेगें बल्कि उन दस शहरों के लघु उद्योगों को लाइम लाइट कर उन्हें बढा़वा भी देगें। फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ दोनों ये सामाजिक काम करते भी दिखेगें।


- जयपुर में इस दौरान वरुण और अनुष्का एक प्रमोशनल इवेंट के जरिए फैंस से रूबरू हुए। दोनों के लिए पिंक सिटी में फैंस का ताता लगा हुआ था। दोनों ने फैंस के साथ सेल्फी सेशन भी किया। वहीं जिस कार से दोनों वहां पहुंचे थे उसे राजस्थानी रंग-रूप में सजाया गया था। - प्रमोशन के दौरान अनुष्का और वरुण ने कई सारे प्रॉप्स के साथ बेहतरीन पोज भी दिए। दोनों इतने कलरफुल माहौल में काफी खुश भी नजर आए। कभी हाथ में रंग-बिरंगा छाता पकड़ को कभी एक दूसरे के हाथ जोड़ कर अलग आकृति बनाते हुए फैंस के साथ इंट्रेक्शन को इंजॉय किया। - मालूम हो कि वरुण धवन फिल्म में मौजी नाम के एक किरदार को निभाते दिखेगें और अनुष्का उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म भारत के बेरोजगार नौजवानों को कुछ अलग करने की प्रेरणा देती है। - अनुष्का फिल्म में ममता नाम के किरदार में दिखेंगी। अनुष्कान ने शूटिंग में अपना एक्सपीरीएंस शेयर करते हुए बताया, 'मैं हमेशा अपनी फिल्मों में कुछ नया करना चाहती हूं। मैंने इस फिल्म के लिए भी सिलाई से लेकर कढा़ई तक करना भी सीखा।'

- शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म सुई-धागा 28 सितंबर को इसी साल रिलीज होगी। हलांकि फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर जारी कर दिया गया है। वरुण-अनुष्का की लिस्ट से एक सिटी का दौरा कट हुआ और अब सिर्फ 9 शहर ही विजिट को बचे हैं। वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' का प्रमोशन इस खास दिन से होगा शुरू, घूमेंगे इन 10 शहरों मेंतस्वीरें : मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर ने थामा एक दूसरे का हाथ, ये सेलेब कपल भी हाल में दिखे हाथों में हाथ डाले

Posted By: Vandana Sharma