विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे। दरअसल अनुष्का यहां विराट को गुडबॉय कहने आईं थीं।


कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी थीं, मगर अनुष्का विराट के साथ नहीं गईं बल्कि वापस लौट गईं। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस सिर्फ कोहली को गुडबॉय कहने एयरपोर्ट आईं थीं। यह क्यूट कपल सफेद रंग की कार से एयरपोर्ट आया था। कार का दरवाजा खुलते ही पहले विराट अपना सामान लेकर उतरे फिर अनुष्का शर्मा बाहर आईं। इस दौरान अनुष्का पिंक कलर की वन पीस ड्रेस में दिखीं। वहीं उनके स्नीकर्स शूज काफी अच्छे लग रहे थे। कार से उतरते ही अनुष्का ने सबसे पहले विराट को गले लगाया फिर गुडबॉय बोला।


विराट-अनुष्का की गले मिलते तस्वीर भी सामने आई है। अक्सर देखा जाता है कि विराट को कहीं जाना होता है तो अनुष्का उन्हें एयरपोर्ट ड्रॉप करने जरूर आती हैं। वहीं अनुष्का के बाहर जाने पर यही काम कोहली करते हैं, दोनों की केमिस्ट्री काफी लाजवाब है।

एक-दूसरे को हग करने के बाद अनुष्का वापस कार में बैठ जाती हैं, हालांकि कोहली तब तक वहीं खड़े रहते हैं। जैसे ही अनुष्का की कार आगे बढ़ती है तो विराट भी एयरपोर्ट के अंदर इंट्री करने लगते हैं।आपको बता दें कि विराट-अनुष्का पिछले कई दिनों से साथ में समय बिता रहे थे। इधर विराट को कोई मैच नहीं खेलना था उधर अनुष्का भी कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग खत्म कर घर आईं थी। ऐसे में दोनों ने काफी क्वॉलिटी टाइम बिताया।खैर अब विराट फिर से अपनी कर्मभूमि की तरफ निकल पड़े। टीम इंडिया को 27 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है उसके बाद इंग्लैंड दौरा करना है। विराट के लिए यह टूर किसी चैलेंज से कम नहीं क्योंकि कोहली ने दुनिया के हर मैदान में रन बनाए, मगर इंग्लैंड की धरती पर वह फ्लॉप रहे। मगर इस बार अनुष्का का लेडी लक विराट के साथ है और उम्मीद है कि इंग्लैंड में कोहली का विराट अवतार फैंस को देखने को मिलेगा।कोहली सहित सभी भारतीय क्रिकेटरों को 3 महीने से नहीं मिली बढ़ी सैलरीआज ही के दिन विराट कोहली को होना पड़ा था बदनाम, जब कमजोर टीम से हार गया था हिंदुस्तान

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari