अर्जुन कपूर और परिणीती चोपडा़ की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रलेर में अर्जुन-परिणीती देसी और विदेशी दोनों तरह का रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें फिल्म का ट्रलेर और जानें अब तक इसे कितने व्यूज मिले...

कानपुर। अर्जुन कपूर और परिणीती चोपडा़ 'इश्कजादे' के बाद एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' के ट्रेलर में रोमांटिक होते नजर आए। फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन और परिणीती ने देसी और विदेशी दोनों तरह से रोमांस किया है। विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी नमस्ते इंगलैंड की कहानी लव स्टोरी है जो पंजाब के एक गांव से शुरू हो कर इंगलैंड तक पहुंचती है। ट्रेलर में परिणीती चोपडा़ को महत्वकांक्षी दिखाया गया है। वो अपनी जिंदगी में कुथ अलग करना चाहती हैं ताकि दूनिया उन्हें जानें और अर्जुन उन्हें खुद से दूर ये काम करने के लिए विदेश नहीं जानें देना चाहते। अब ये लव स्टोरी कैसे पूरी होगी इसका खुलासा तो फिल्म की रिलीज के साथ ही होगा।

अब तक मिल चुके इतने व्यूज, इस दिन होगी रिलीज
19 अक्टूबर को इसी साल रिलीज होने जा रही फिल्म नमस्ते इंगलैंड का ट्रेलर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इश्कजादे के बाद ये दोनों पहली बार दोबार एक साथ ऑनस्क्रीन रोमांटिक होते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर की व्यूज की बात करें तो अब तक इसे साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म के प्रोडक्शन का काम रिलायंस इंटरटेनमेंट, पेन इंडिया और ब्लॉक बस्टर मूवी मिल कर संभाल रहे हैं। अर्जुन-परिणीती की जोडी़ ने इश्कजादे को हिट बनाया था अब ये देखना दिलचस्प होगा की ये जोडी़ नमस्ते इंगलैंड की रिलीज पर क्या वही जलवा दोबारा बिखेर पाएगी।

NAMASTE ENGLAND TRAILER 🙏🙏🙏🙏 https://t.co/iroCCsPuaO @arjunk26 @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah #NamasteEnglandTrailer

— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 6, 2018

अर्जुन कपूर ने सिर्फ एक फैन के लिए कर दिखाया ये कारनामा, कुछ ही घंटों में बन गए इस काम में माहिर

जानें अर्जुन ने ऐसा क्या कह दिया कि, आलिया ने बोलना पडा़ 'गेट लॉस्ट'

 

Posted By: Vandana Sharma