मलाइका अरोड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ बीती रात मस्ती कर रही थीं। वहीं मलाइका की गर्ल गैंग को अर्जुन ने भी ज्वाॅइन कर लिया। अब तक तो दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सिर्फ चर्चाएं ही थीं पर इन तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे हैं...

कानपुर। अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका संग रिलेशन में हैं। दोनों अकसर साथ में कभी डिनर तो कभी लंच डेट पर स्पाॅट हो जाते हैं। एक-दूसरे से उम्र में बड़ा अंतर होने के बाद भी एक-दूसरे को दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि इस तरह की बातें अब बी टाउन में आम हो गई हैं। वहीं अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप पर कुछ बोलते नहीं हैं पर अपनी हरकतों से अकसर फैंस को अपने रिलेशनशिप के बारे में कनफर्म कर देते हैं। ऐसा ही फिर एक बार बीती रात को हुआ। मलाइका अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी मोड में नजर आईं तो अर्जुन ने उन्हें वहां भी अकेला नहीं छोड़ा। इतनी सारी महिलाओं के बीच सिर्फ अर्जुन ही नजर आ रहे थे, उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था जैसे गोपियों के बीच कृष्ण बैठे हैं।

कैसे शुरु हुए मलाइका अर्जुन के रिलेशनशिप के चर्चे
मलाइका अर्जुन के रिलेशनशिप के चर्चे एक फैशन वीक के दौरान शुरु हुए थे। दरअसल मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के बगल में बैठे दिखे। इसके बाद दोनों कई बार डिनर और लंच डेट पर भी स्पाॅट हुए हैं। हालांकि इतनी बार दोनों का एक साथ स्पाॅट होना लोगों को कोइंसीडेंस नहीं लग रहा था। वहीं एक पार्टी में तो मलाइका अर्जुन की गोद में बैठी दिखी थीं। उसके बाद एक अलग फ्लैट में दोनों के एक साथ शिफ्ट होने की भी खबर सामने आई। वहीं दोनों अब तक अपने रिश्ते को लेकर चुप हैं पर इसके बीच की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ देखी जा सकती है।

⚡️ “Top Celebrity Updates of the Day”https://t.co/9dSgZsvToY

— inextlive (@inextlive) 6 February 2019Video: @arjunk26 with #MalaikaArora #KarishmaKapoor and others at a party in Mumbai pic.twitter.com/wyK9LMEdZG

— inextlive (@inextlive) 6 February 2019
तस्वीरें: कैंसर के बावजूद रैंप पर उतरीं आयुष्मान खुराना की बीवी ताहिरा, कंगना मलाइका और जाह्नवी का भी दिखा जलवा

तो सलमान खान को क्यों खटक रही हैं मलाइका-अर्जुन की नजदीकियां, जानें वजह

 

 

Posted By: Vandana Sharma