-अवैध सम्बंध के शव में पति ने ही नीलम को उतारा था मौत के घाट

-कत्ल के बाद घर में ताला बंदर कर बच्चों संग हो गया था फरार

PRAYAGRAJ: सोरांव एरिया के फाफामऊ बाईपास रोड निवासी नीलम पुष्कर (28) की मौत का राज बेनकाब हो गया है। पति मो। हसीन ने ही उसे पीटकर मौत के घाट उतारा था। कत्ल के बाद पत्नी की डेडबॉडी कमरे में बिस्तर पर छोड़ घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ वे फरार हो गया था। सोरांव पुलिस ने फरार चल रहे हसीन को हिरासत में ले लिया है। कत्ल के पीछे अवैध संबंध को लेकर शक की वजह सामने आई है।

दोनों ने की थी लव मैरिज

कस्बा फाफामऊ निवासी शंभू पुष्कर की पुत्री नीलम मो। हसीन से लव करती थी। इश्क परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी कर ली। नीलम पिता के पैतृक घर में ही रहती थी। अचानक 31 अक्टूबर को नीलम के मकान से बदबू आने लगी। दुर्गध से परेशान लोगों ने ही खबर पुलिस को दी थी। दरवाजा तोड़ कर पुलिस घर के अंदर पहुंची। पुलिस को कमरे के अंदर कंबल में लिपटी हुआ नीलम का शव मिला था। डेड बॉडी पूरी तरह सड़ चुकी थी।

लोगों ने दी थी पुलिस को सूचना

नीलम के छह और आठ साल के दो बच्चे हैं। पति और बच्चे गायब थे। पुलिस को शक था कि पत्नी की हत्या कर मो। हसीन फरार हो गया है। तलाश में जुटी पुलिस की पकड़ से मो। हसीन बहुत दिन दूर नहीं रह सका। पुलिस ने हसीन को उठा लिया तो हत्या का राज बेनकाब हो गया। हसीन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। विभागीय सूत्र बताते हैं कि 24 अक्टूबर को नीलम और हसीन के बीच काफी झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद हसीन ने अपने हाथ की नस काट ली थी। केस पुलिस चौकी तक पहुंचा और पंचायत तक हुई। पुलिस ने दोनों के बीच सुलह कराकर घर भेज दिया। हालांकि सोरांव पुलिस इस बारे में अभी चुप्पी साधे हुए है।

Posted By: Inextlive