आज ही बने थे दो राज्य अरुणाचल आैर मिजोरम, इसमे एक बना देश का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा राज्य
कानपुर। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। पहाड़ों से घिरे अरुणाचल प्रदेश का अर्थ है कि उगते सूरज की भूमि। यह राज्य भूटान, तिब्बत, म्यांमार (बर्मा) जैसो देशों से घिरा है। इसके अलावा यह भारतीय राज्यों में नागालैंड और असम से घिरा है। अरुणाचल का उल्लेख कल्कि पुराण तथा महाभारत में मिलता 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने से पहले यह पूर्वोत्तर सीमांत एजेंसी कहा जाता था। अरुणाचल 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य बना था। अरुणाचल प्रदेश में 16 जिले हैं और इसकी राजधानी ईटानगर है। अरुणाचल का उल्लेख कल्कि पुराण तथा महाभारत में मिलता है।
अरुणाचल प्रदेश राज्य भी बेहद खूबसूरत है। यहां पर कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। सेला झील काफी ज्यादा खूबसूरत और चर्चित है। यहां तवांग, दिरांग, बोमडिला, टीपी, ईटानगर, मालिनीथान, लीकाबाली, पासीघाट, भीष्मकनगर, परशुराम कुंड और खोंसा जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। इन देशों व भारतीय राज्यों से घिरा है मिजोरम राज्य
मिजोरम देश का एक पर्वतीय प्रदेश है। मिजोरम राज्य भी म्यांमार (बर्मा) और बांग्लादेश जैसे देशों से घिरा है। इसके अलावा यह त्रिपुरा, असम और मणिपुर जैसे भारतीय राज्यों से घिरा है। इसके राज्य के उत्तर-मध्य भाग में राजधानी आइजोल है।