आई कनेक्ट

बनारस के लोग बहुत जल्दी में रहते हैं। लोग जहां से जगह मिली वहीं से निकलने लगते हैं। फिर चाहे उनकी जान पर भी क्यों न बन जाये। चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर निर्माण के लिए कैंट रोड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है। पर लोग गलियों से होते हुए इस रास्ते से गुजरते हैं। शुक्रवार को डीजे आई नेक्स्ट में प्रकाशित चालाकी कही पड़ न जाए भारी पर पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की।

नियम कायदे लोगों की सुरक्षा के लिए बनाये जाते हैं। पर लोग उन्हें तोड़ देते हैं। प्रतिबंधित रोड पर भी लोग जाने से नहीं चूक रहे हैं।

राजीव गुप्ता

कैंट क्षेत्र में कुछ माह पहले निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे हुए हादसे के बाद से न लोग चेते हैं और न प्रशासन। ऐसा लगता है कि लोग हादसे को भूल गए हैं।

संतोष सिंह

कैंट रोड पर रात के समय भी जाम लगा रहता है। ऐसा इसलिए कि लोग शार्ट कट के रास्ते आते जाते हैं। इसे रोकने की जरुरत है।

विजय कपूर

अंधरापुल से कैंट तक रोड बंद होने के बाद भी कोई रूक नहीं रहा, इसमें ट्रैफिक डिपार्टमेंट की नाकामी दिख रही है।

राजेंद्र सिंह

सिर्फ ट्रैफिक डिपार्टमेंट को ही दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इसमें लोगों को भी खुद ही समझना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं।

विनय पांडेय

ऐसे रास्तों से लोगों को रोकने के लिए जिला प्रशासन को कोई ठोस और कड़ा फैसला लेने की जरुरत है। तभी कुछ हो पाएगा।

प्रदीप रावत

Posted By: Inextlive