- ऑल इंडिया पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने रविवार को ऑल इंडिया पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में डीजल रेल कारखाना (डीरेका)वाराणसी को 9-0 से शिकस्त दी। जबकि ओएनजीसी दिल्ली ने उत्तर प्रदेश संयुक्त हॉस्टल को 6-0 से और यूपी एकादश ने हॉकी फैमिली सोनीपत हरियाणा को 3-2 से हराया। डॉ। भीमराव आंबेडकर क्त्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में रविवार को खेले गए मैच में दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद के अयप्पा पीआर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित चार गोल दागे। संदीप कुमार सिंह, सुमन कुजुर, अर्जुन यादव, गुरुभेज सिंह व संपथ कुमार ने एक-एक गोल किया। यूपी एकादश ने हॉकी फैमिली हरियाणा को 3-2 से पराजित किया। खेल के 14वें मिनट में हरियाणा के गौरन ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। 27वें मिनट में यूपी एकादश के आमिर खान 33वें मिनट में मोहम्मद फराज ने गोल कर यूपी एकादश को 3-2 की बढ़त दिला दी।

संयुक्त छात्रावास को 6-0 से रौंदा

खेल के 42वें मिनट में हरियाणा के रितिक कुमार ने गोल कर स्कोर 2-3 किया। हूटर बजने तक यही स्कोर रहा। ओएनजीसी दिल्ली की टीम ने शुरू से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश संयुक्त छात्रावास को 6-0 से हराया। ओएनजीसी दिल्ली की ओर से दिवाकर राम ने खेल के 10वें व 59वें मिनट में, संदीप अंटील ने 27वें व 29वें मिनट में, सोमजीत ने 30वें और नीलम एक्सेज ने 37वें मिनट में गोल दागा। अंकों के आधार पर यूपी एकादश और दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Posted By: Inextlive