राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत सोमवार को शपथ लेंगे। वहीं के उपमुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट शपथ ग्रहण करेंगे। गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

जयपुर (पीटीआई)। राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान में 200 में 199 सीटों पर कांग्रेस काे 99 सीटें मिली हैं।हालांकि इसके बाद यहां मुख्यमंत्री बनने को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान शुरू हुई थी लेकिन अब सब समाधान हो गया। अशोक गहलोत अब राजस्थान के मुख्यमंत्री ताे सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री बनेंगे। ये लोग 17 दिसंबर, सोमवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता
कांग्रेस विधायक मंडल के नेता अशोक गहलोत ने यहां पार्टी विधायकों से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समारोह में भी शामिल होंगे। अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता होंगे। बता दें कि गुरुवार को राजस्थान के सीएम पद के दावेदार सचिन पायलट और अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने  दिल्ली पहुंचे थे। यहां बैठक के बाद सीएम और डिप्टी सीएम के नामों पर मुहर लगी।

छत्तीसगढ़ में आज सीएलपी की बैठक के बाद होगा सीएम के नाम का ऐलान

कमलनाथ होंगे एमपी के नए मुख्यमंत्री, 17 दिसंबर को लेंगे पद के लिए शपथ

Posted By: Shweta Mishra