अाज सोमवार को राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के रूप में अशोक गहलाेत कमल नाथ और भूपेश बघेल शपथ लेंगे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीनों शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। जानें कहां कितने बजे हैं शपथ ग्रहण समारोह...

नई दिल्ली (पीटीआई)। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलाेत आज सुबह करीब 10 बजे जयपुर में सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को शानदार बनाने के लिए विशेष तैयारियां हुईं है। इस दाैरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। खास बात तो यह है कि अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे नेता होंगे।  

कमल नाथ भोपाल में दोपहर 1 बजे शपथ लेंगे
वहीं इसके बाद आज ही मध्य प्रदेश के सीएम पद के रूप में 72 वर्षीय कमल नाथ भोपाल में दोपहर 1 बजे शपथ लेंगे। खबराें की मानें तो कमलनाथ का शपथ ग्रहण समारोह पहले भाेपाल के लाल परेड ग्राउंड में था लेकिन बाद में बदलकर जंबूरी मैदान हो गया। कमलनाथ राज्य के 18वें मुख्यमंत्री की तौर पर आज शपथ लेंगे। समाराेह स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। दूसरे राज्यों के सीएम भी आ सकते हैं।  

शाम 4 बजे भूपेश बघेल सीएम पद की शपथ लेंगे
छत्तीसगढ़ में आज भूपेश बघेल सीएम पद की शपथ लेंगे। रायपुर में साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भूपेश बघेल को 4 बजे शपथ दिलाई जाएगी। यहां दो चरणों में हुए चुनावों में, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों के बाद दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में प्रवेश किया। कांग्रेस ने 90 सदस्यीय सदन में 68 सीटें जीतीं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल, तो क्या इसलिए 5 दिन बाद 4 दावेदारों में चुना गया ये नाम

गहलाेत 17 दिसंबर को लेंगे राजस्थान के सीएम पद की शपथ, पायलट को मिला ये पद

Posted By: Shweta Mishra