एशियन गेम्स 2018 में भारत के कुल पदकों की संख्या 69 हो गई है। भारत को कुल 18 खेलों में मेडल मिले हैं जिसमें कि गोल्ड मेडल सिर्फ 7 खेलों में आए।

कानपुर। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के खाते में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज सहित कुल 69 मेडल आ चुके हैं। इस बार भारत को उन खेलों में पदक मिले हैं जिसमें उम्मीद नहीं की गई थी। वहीं कबड्डी जैसे खेलों में भारत ने अबकी बार गोल्ड गंवा दिया।

1. एथलेटिक्स

एथलेटिक्स में भारत को अभी तक 7 गोल्ड और 10 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मिले हैं। जिसमें कि गोल्ड मेडलिस्ट मनजीत सिंह (800 मी रेस), तेजिंदर पाल सिंह (शॉट पुट), नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो), जॉनसन जिनसन (1500 मी रेस), अरपिंदर सिंह (पुरुष ट्रिपल जंप), वुमेन 4 x 400 रिले टीम जिसमें (हिमा दास, पूवमा राजू, सरिता बेन गायकवाड़ वेल्लूवा विश्मया) और स्वप्न बर्मन (महिला हेपटेथलन) रहे। वहीं सिल्वर पदक मुहम्मद अनस (400 मी रेस), जॉनसन जिनसन (800 मी रेस), धरुण (400 मी हर्डल रेस), दुती चंद (100 मी रेस), हिमा दास (400 मी रेस), सुधा सिंह (3000 मी स्टीपलचेस), नीना वराकिल (लॉन्ग जंप), मिक्स्ड रिले टीम, पूवम्मा राजू (4 गुणा 400 रिले) को मिले। ब्रॉन्ज मेडल की बात करें तो यह पदक चित्रा कृष्णन (महिला 1500 मी) और सीमा पूनिया (डिस्क थ्रो) को मिला।
2. शूटिंग
शूटिंग में भारत के खाते में 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल आए। जिसमें कि सौरभ चौधरी (10 मी एयर पिस्टल), और राही सरनोबत (25 मी पिस्टल) गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। वही सिल्वर मेडल दीपक कुमार (10 मी एयर राइफल), संजीव राजपूत (50 मी राइफल), लक्ष्य शर्मा (ट्रैप मेन) और शार्दुल विहान (डबल ट्रैप मेन) की झोली में गिरा। अब ब्रॉन्ज की बात करें तो यह मेडल अभिषेक वर्मा (10 मी एयर पिस्टल), हिना सिद्धू (10 मी एयर पिस्टल) और 10 मी एयर राइफल मिक्स्ड टीम (अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार) को मिला।
3. रेसलिंग
कुश्ती में इस बार भारत के खाते में 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज रहा। गोल्ड मेडल जहां बजरंग (65 किग्रा भार) और विनेश फोगट (वुमेन 50 किग्रा भार) को मिला। वहीं ब्रॉन्ज पदक वुमेन 68 किग्रा भार वर्ग में दिव्या करण को मिला।
4. रोइंग
रोइंग में भारत को 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मिला। इसमें इकलौता गोल्ड मेडल पुरुषों की टीम को मिला जिसमें (स्वर्ण सिंह, बबन दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह) थे। वहीं ब्रॉन्ज की बात करें तो एक मेडल दुष्यंत को लाइटवेट में मिला तो दूसरा मिक्सड टीम को मिला, जिसमें रोहित कुमार और भगवान सिंह थे।
5. टेनिस
टेनिस में इस बार भारत के खाते में 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज आए। गोल्ड मेडल जहां मेंस डबल टीम (रोहन बोपन्ना और दिविज शरण) को मिला। वहीं ब्रॉन्ज मेडल प्रभाकरण (पुरुष सिंगल) और अंकिता रैना (महिला सिंगल) को मिला।
6. आर्चरी
ऑर्चरी में भारत के खाते में सिर्फ 2 सिल्वर मेडल आए। एक मेडल पुरुषों की टीम (रजत चौहान, अमन सैनी, अभिषेक वर्मा) को मिला तो दूसरा महिलाओं की टीम (मुस्कार, मधुमिता और सुरेखा ज्योति) को मिला।
7. घुड़सवारी
घुड़सवारी में भारत को 2 सिल्वर मेडल मिले हैं। एक पदक फवाद मिर्जा को इंडिविजुअल में मिला तो दूसरा पुरुष टीम को मिला जिसमें राकेश कुमार, आशीष मलिक, जितेंद्र सिंह और फवाद मिर्जा थे।
8. बैडमिंटन
बैडमिंटन में इस बार भारत को 2 मेडल मिले। जिसमें से एक सिल्वर मेडल (पीवी सिंधू) को तो दूसरा ब्रॉन्ज मेडल (सायना नेहवाल) को मिला।
9. कबड्डी
कबड्डी में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने काफी निराश किया। भारत के खाते में सिर्फ 2 मेडल आए। 7 बार गोल्ड मेडलिस्ट रही भारतीय पुरुष टीम इस बार ब्रॉन्ज मेडल लेकर आई वहीं महिलाओं की टीम को सिल्वर मेडल मिला।
10. कुरश
कुरश में इस बार भारत के नाम 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जुड़े। सिल्वर मेडल पिंकी बलहारा (महिला 52 किग्रा) को मिला तो वहीं ब्रॉन्ज मेडल मालाप्रभा ने महिला 52 किग्रा भार वर्ग में जीता।
11. वुशु
वुशु में भारत के खाते में कुल 4 ब्रॉन्ज मेडल आए। ये मेडल संतोष कुमार (56 किग्रा वर्ग), भानू प्रताप (60 किग्रा वर्ग), नरेंद्र ग्रेवाल (65 किग्रा वर्ग) और रोशिबिना देवी को 60 किग्रा वर्ग में मिला।
12. स्क्वैश
स्क्वैश में भारत को 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल मिले। सिल्वर मेडल महिला टीम (जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनयना और तन्वी खन्ना) को मिला। ये पदक सौरव घोषाल (पुरुष सिंगल), जोशना चिनप्पा (महिला सिंगल) और दीपिका पल्लीकल (महिला सिंगल) ने दिलवाया।
13. ब्रिज
ब्रिज में भारत को 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले। गोल्ड मेडल प्रणब वरधान और शिवनाथ सरकार की जोड़ी ने जीता। जिसमें से एक पुरुष टीम को तो दूसरा मिक्स्ड टीम को मिला।
14. टेबल टेनिस
टेबल टेनिस में भारत के खाते में इस बार 2 ब्रॉन्ज मेडल आए। एक मेडल पुरुष टीम को तो दूसरा मिक्स्ड डबल्स को मिला।
15. सेपकटाकरा
इस खेल का नाम भले ही ज्यादातर लोगों ने न सुना हो मगर एशियन गेम्स 2018 में भारत इसमें 1 ब्रॉन्ज मेडल जरूर ले आया। यह पदक पुरुष टीम को मिला।
16. सेलिंग
सेलिंग में भारत को कुल 3 पदक मिले हैं जिसमें कि 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

17. बॉक्सिंग
बॉक्सिंग में भारत को 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल मिला है। गोल्ड मेडल अमित ने 49 किग्रा भार वर्ग में जीता जबकि सिल्वर पदक विकास कृष्ण ने 75 क्रिग्रा पुरुष भार वर्ग में जीता।

18. हॉकी
हॉकी में भारत को 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल मिला है। सिल्वर पदक जहां महिला भारतीय हॉकी टीम ने जीता। तो वहीं पुरुष हॉकी टीम को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।
एशियन गेम्स में पाकिस्तान और चीन से ऊपर लहराया तिरंगा
कोहली से ज्यादा हैंडसम और स्टाईलिश हैं एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari