88085056520 पर व्हाट्स एप के थ्रू आप अपने सवाल हमें भेज सकते हैं। नाम और सिटी नेम के साथ ही यह भी बताएं कि आप अपने सवाल का जवाब एस्ट्रो टैरो वास्तु या फेंगशुई में से किससे चाहते हैं।

मेरे घर में मेरे बेटे को पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में रुचि है। इस कारण वह अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे रहा। कुछ मार्गदर्शन करें, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे। उसका नाम जीवन है और उसकी जन्मतिथि 20 अक्टूबर 2004 है। दलजीत कौर भाटिया

थ्री ऑफ कप्स, द वल्र्ड और स्ट्रेंथ का सहयोग जीवन को खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई की ओर भी ले जाएगा, पर हां अच्छा समय 30 नवंबर के बाद शुरू होगा। थोड़ा समय दीजिए, उसके जीवन में स्थिरता आएगी। अपने बेटे के हाथ से हर बुधवार को हरे पत्ते गाय को खिलवाएं।

हम लोग अगले महीने नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। यह घर किराए का है। क्या पश्चिम दिशा वाला कमरा हम बच्चों को दे सकते हैं? दूसरा कमरा उत्तर की तरफ है, क्या वह कमरा हम ले सकते हैं? नरेश आहूजा

पश्चिम दिशा वाला कमरा आप लोग ले सकते हैं और उत्तर दिशा की तरफ जो कमरा है, वह आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। यह कमरा बच्चों के शयन और पढ़ाई दोनों के लिए अच्छा होगा।

मेरी जन्मपत्री में शनि की महादशा चल रही है। मैं जानना चाहता हूं कि यह कैसी रहेगी? मेरी डेट ऑफ बर्थ 17.09.1987 है। रणजीत लाम्बा

आप अपना जन्म समय और शहर हमें भेजें क्योंकि आपने अपनी जन्मतिथि ही भेजी है। आपकी जन्मपत्री बनाने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है कि आपकी वर्तमान महादशा आपके लिए कैसी रहेगी।

मैं इस समय बहुत तनाव महसूस कर रहा हूं। मैं 4 महीनों से नए फ्लैट में रह रहा हूं। क्या वहां वास्तु दोष है? दिनेश गुप्ता

हां, इसीलिए आपके साथ ऐसा हो रहा है। वहां की उत्तर-पूर्व दिशा को देखें। वहां पूर्ण रूप से साफसफाई रखें। घर में शाम के समय नियमित धूप-बत्ती जलाएं। यदि संभव हो तो मोगरा की धूप-बत्ती का उपयोग करें।

प्रेम पंजवानी, टैरो कार्ड एंड वास्तु एक्सपर्ट

88085056520 पर व्हाट्स एप के थ्रू आप अपने सवाल हमें भेज सकते हैं। नाम और सिटी नेम के साथ ही यह भी बताएं कि आप अपने सवाल का जवाब एस्ट्रो, टैरो, वास्तु या फेंगशुई में से किससे चाहते हैं।

Send your queries: एस्ट्रोलॉजी, वास्तु, टैरो या फेंग शुई से रिलेटेड अपने सवाल आप हमसे यहां भी पूछ सकते हैं। मेल करें features@inext.co.in पर।

 

वास्तु टिप्स: अगर बेडरूम में है वॉश बेसिन तो खतरे में पड़ सकती है लव लाइफ

वास्तु के लिए दिशाओं और उनके देवताओं के बारे में जानना है जरूरी?

Posted By: Kartikeya Tiwari