RANCHI : झारखंड विधानसभा की 8क् सीटों में से भ्0 सीटों पर तीन चरण में मतदान हो चुका है, अब सबकी निगाहें क्ब् दिसंबर को होनेवाले चौथे चरण के चुनाव पर है, जिसमें क्भ् सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से क्फ् सीटें कोयलांचल से आती हैं। इस चरण में एक तरफ जहां राज्य के तीन मंत्रियों के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है, वहीं राज्य के पहले मुख्यमंत्री को भी इस चरण में अपने चेले से पार पाना है। झारखंड में अस्तित्व बचाने के संकट से जूझ रही वामपंथी पार्टियों को भी इस चरण में अग्निपरीक्षा देनी है।

मन्नान मल्लिक और राज सिन्हा में मुकाबला

कोयलांचल की राजधानी कही जानेवाली धनबाद सीट पर राज्यभर की की नजर है। झारखंड के चार बड़े शहरों में से शुमार धनबाद सीट पर हर बार की तरह इस बार भी कड़ा मुकाबला है। दो पुराने प्रतिद्वंदी इस सीट पर एक बार फिर आमने-सामने हैं। राज्य के पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक जहां इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हैं, वहीं बीजेपी ने राज सिन्हा को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है।

खास बात : ख्009 के चुनाव में मात्र 890 वोटों से मन्नान मल्लिक ने राज सिन्हा को हराया था। मन्नान मल्लिक को इस सीट पर भ्भ्म्ब्क् वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के राज सिन्हा को भ्ब्7भ्क् वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

झरिया को लेकर सिंह मेंशन में टकराव

धनबाद जिले में आनेवाली झरिया विधानसभा सीट पर लंबे समय से सिंह मेंशन का ही कब्जा रहा है, लेकिन इस बार सिंह मेंशन के ही दो युवा आपस में इस सीट पर टकरा रहे हैं। बीजेपी ने जहां निवर्तमान विधायक कुंती सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह पर दांव लगाया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब सिंह मेंशन के दो लोग आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं।

खास बात: ख्009 के चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार और सूर्यदेव सिंह की पत्‍‌नी कुंती सिंह ने कांग्रेस के सुरेश सिंह को मात्र फ्0क्म् वोटों से हराया था। दो साल पहले सुरेश सिंह की हत्या हो चुकी है।

Posted By: Inextlive