- श्रीराम जन्म भूमि के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ। राम विलास वेदांती के बिगड़े बोल

-आरोप लगाया कि सपा सरकार के के दौरान आंतकियों की मदद की थी 1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

श्रीराम जन्म भूमि के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ राम विलास वेदांती के बोल मंगलवार को बनारस भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां पर बिगड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां यूपी के आंतकियों के सरगना हैं। सपा सरकार के रहते उन्होंने आंतकियों की मदद की थी। इसलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। हुकुलगंज मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सेना पर पत्थर मारने वाले लोगों को गोली से उड़ा देना चाहिए। इसके लिए वे जल्द ही सरकार से कानून बनाने की मांग करेंगे।

बढ़ा आतंकियों का मनोबल

वेदांती का कहना था कि आतंकियों का मनोबल सरकार की ढिलाई के चलते बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के सिपाही भी आतंकियों से मिले हुए हैं। इसके चलते हिंसा में कमी नहीं आ रही। मांग किया कि वहां पर हिंदू सिपाहियों की तैनाती की जानी चाहिए। चीन के राजदूत से राहुल गांधी के मिलने के सवाल पर भी उन्होंने गांधी को चीन-पाक की मददगार के रूप में बताया। डॉ। वेदांती ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2018 से शुरू हो जाएगा। कारण कि 2018 में कई राज्यों में विस चुनाव के बाद राज्यसभा में सरकार बहुमत में आ जाएगी। फिर कानून बनाकर मंदिर बनाया जाएगा।

Posted By: Inextlive