कपूर खानदान के मल्टिटैलेंटेड बॉलीवुड कलाकार रणधीर कपूर का आज 71वां जन्मदिन है। रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में न सिर्फ एक्टिंग बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी नाम कमाया। रणधीर कपूर की बॉलीवुड लाइफ जितनी सफल रही उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही दिक्कतों भरी रही। रणधीर के जन्मदिन पर जाने शादी के बाद बिना तलाक बबीता उनसे 19 साल तक क्यों रहीं दूर।


इस वजह से बबीता 19 सालों तक रही दूरकपूर खानदान की कभी किसी भी महिला को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी। रणधीर कपूर से शादी करने के बाद एक्ट्रेस बबीता ने भी परिवार के दबाव में आकर अपना करियर ख्तम कर लिया था। फिर 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ। बबीता ने रणधीर से शादी के लिए अपने करियर को दाव पर लगाया दिया था , इस बात को सोच कर उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के फिल्मी करियर को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बबीता ने रणधीर से दोनों बच्चियों के फिल्मी करियर की बात कही तो रणधीर ने तुरंत मना कर दिया तब बबीता बिना तलाक के ही दोनों बच्चियों को लेकर अलग हो गईं और उनके फिल्मी करियर को बनाने में अहम रोल अदा किया। रणधीर के निर्देशन में आखिरी फिल्म
साल 1991 में आई फिल्म 'हिना' रणधीर कपूर के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म थी। दरअसल इस फिल्म में रणधीर कपूर को नहीं बल्कि उनके पिता राज कपूर को निर्देशन करना था। राजकपूर के पिता और रणधीर कपूर के बाबा की मृत्यू हो जाने पर राजकपूर ने इस फिल्म के निर्देशन का भार रणधीर कपूर के कंधों पर डाल दिया। बता दें की रणधीर कपूर के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। शाहरुख की शाही और अक्षय की सिंपल शादी, बॉलीवुड में शादियों की ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी आपने

Posted By: Vandana Sharma