अगर आपसे कभी कोई ये पूछे कि आपने किसी के हाथ में 15 उंगलियां और पैरों में 16 अंगूठे देखे हैं। हो सकता है आपका जवाब न होगा लेकिन ऐसा नहीं है। चीन में एक बच्‍चा ऐसा है जिसके 31 उंगलियां और अंगूठे हैं। आइए हम आपको मिलाते हैं इस अनोखे बच्‍चे से...


मां वाली बीमारीचीन के जोंगफिंग गांव में 15 जनवरी 2016 को जन्में हांग हांग को जो भी देखता या सुनता है कि कुछ पलों के लिए शॉक्ड हो् जाता है। हांग हांग सामान्य बच्चों से काफी अलग हैं। आठ महीने के हो चुके क्यूट से हांग हांग के कुल 15 उंगलियां और पैरों में 16 अंगूठे मौजूद हैं। इस बच्चे के हाथों में एक भी अंगूठा नहीं है।  सबसे खास बात तो यह है कि हांग हांग की मां की भी उंगलिया अंगूठे काफी अलग है। उन्हें 6 उंगलियां और 6 अंगूठे हैं। ऐसे में इसके पैरेंट्स ने डॉक्टरों से मिलकर इस संबंध में बात की, लेकिन उन्हें अभी मायूसी हाथ लगी है। सर्जरी अभी नहीं
डॉक्टरों के मुताबिक अभी यह बच्चा इतना छोटा है जिससे अभी इसकी सर्जरी करना काफी मुश्िकल है। इसके अलवा इसकी सर्जरी काफी महंगी भी है। जिससे अब उसके पैरेंट्स उसके बड़े होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स का कहना है हांग कांग पॉलिडेकटाइलिज्म एक जेनेटिक रोग का शिकार है। यह बीमारी एक पीढी से दूसरी पीढ़ी तक जाती है। ऐसे में हांग हांग अपनी मां वाली बीमारी से पीड़ित है। यह बीमारी अधिकांश कुत्तों और बिल्िलयों में पाई जाती है। वहीं सर्जरी काफी मंहगी होने की वजह से हांग हांग के पैरेंट्स लोकल चैरिटीज से पैसे एकत्र कर रहे है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra