-गंगा सफाई का कारवां लेकर पटना पहुंची बछेंद्री पाल

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: गंगा में बालू का उत्खनन सबसे अधिक बिहार में हो रहा है। कई राज्यों से होकर पटना आ रही हूं। पटना के गांधी घाट से डेढ़-दो किलोमीटर के करीब सबसे अधिक गंगा में बालू का खनन हो रहा है। यह उचित नहीं है। राज्य सरकार को इस पर सोचने की जरूरत है। रविवार को गंगा सफाई के लिए पूरी टीम के साथ पहुंचीं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला पद्मश्री बछेंद्री पाल ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर को नमामि गंगे व टाटा समूह के सहयोग से गंगा सफाई का यह कारवां चला है। यह आगे बढ़ता रहेगा।

लोगों में है गंगा के प्रति आस्था

पटना पहुंचने पर बछेंद्री पाल का बुडको एमडी अमरेंद्र सिंह ने स्वागत किया। जिला प्रशासन की भी टीम मौजूद रही। इससे पूर्व नमामि गंगे की टीम द्वारा ट्रायस स्टीमर द्वारा गंगा की सफाई कराई गई.बछेंद्री ने कहा कि पहली बार 1994 में राफ्टिंग की थी। तभी से सोच रही थी कि अगली बार जाएंगे तो गंगा सफाई के लिए जाएंगे। इसी उद्देश्य से गंगा के चारों तरफ कचरा की सफाई करने के साथ दिमाग का कचरा व गंदगी को जागरूकता के माध्यम से खत्म करने के लिए अभियान चला रही हूं।

Posted By: Inextlive