चोरी-चुपके कमरे में घुसे रिश्तेदार ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर ज्यादती की.

-गगहा एरिया की घटना, आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

-सोमवार रात करीब तीन बजे हुई घटना से मोहल्ले में सनसनी

GORAKHPUR : जिले में दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार रात गगहा एरिया में एक युवक ने अपनी बहन की ननद संग दुष्कर्म किया। चोरी-चुपके कमरे में घुसे रिश्तेदार ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर ज्यादती की। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पिटाई से घायल आरोपित का इलाज पुलिस ने कराया।

बहन से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा था उपेंद्र

देवरिया जिला निवासी उपेंद्र की बहन की शादी गगहा एरिया में हुई है। सोमवार को उपेंद्र अपनी बहन के घर गया। रात में वहीं रूक गया। रात में परिवार संग उसने भोजन किया। फिर छत पर सोने चला गया। रात में उसके बहन की ननद कमरे में सो रही थी। करीब ढाई बजे के बाद उपेंद्र छत से उतरा। सीधे किशोरी के कमरे में दाखिल हो गया। घर के अंदर कमरा होने से उसने कुंडी नहीं लगाई।

कमरे में घुसकर मुंह में कपड़ा ठूंसा, किया दुष्कर्म

बिस्तर पर सोई किशोरी का मुंह दबा दिया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उपेंद्र से बचने के लिए किसी तरह से किशोरी से चिल्लाई। चीखने की आवाज आने पर किशोरी के परिजन आ गए। लोगों को देखकर युवक भागने लगा। परिजनों और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। तभी किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पिटाई से बचाकर पुलिस आरोपित को अस्पताल ले गई। किशोरी के परिजनों की सूचना पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

विनय कुमार सिंह, प्रभारी एसएसपी

Posted By: Inextlive