-आलोक मिश्रा बने प्रदेश सांस्कृतिक संयोजक

-अंकुर कांडपाल को बनाया सह सदस्यता संयोजक

DEHRADUN : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने आलोक मिश्रा को प्रदेश सांस्कृतिक संयोजक व अजय वीर को सांस्कृतिक सह संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा मनोज त्यागी व महेंद्र सिंह खालसा को प्रदेश सह संयोजक यूथ एंबेसडर नियुक्त किया। अंकुर कांडपाल को सह सदस्यता संयोजक कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार से आलोक शर्मा, मनजीत रावत, सुभाष सिलोडी, गंभीर पुंडीर, राजकुमार सेमवाल, पंकज शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। संजय मठपाल, नवीन बोरा, तरुणा चोपड़ा, जगमोहन नेगी, आशीष ठाकुर, तनमय रावत, वृजेश चतुर्वेदी, प्रफुल्ल, भूपेश जोशी, सुनील चौहान, राजीव चौहान, श्रीकांत राठौर, भवानी जोशी, मनोज ठाकुर आदि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया है। राहुल रावत को विभाग संयोजक देहरादून व गौरव चावला को विभाग संयोजक सोशल मीडिया बनाया गया है।

Posted By: Inextlive