- पटना सिटी में कई जगहों पर अदा की जाएगी नमाज

PATNA CITY : बकरीद के मौके पर सोमवार को पटना सिटी में कई जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। जिन जगहों पर नमाज अदा किए जाने हैं, वहां पर नगर निगम की ओर से पहले ही साफ सफाई की व्यवस्था कर दी गई है। पटना सिटी के अंदर टोटल म् जगहों पर बकरीद की नमाज अदा किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसमें शाही ईदगाह गुलजारबाग, शनिचरा ईदगाह, सुल्तानगंज का शाह अरजां जामा मस्जिद, सुल्तानगंज के ही नौघरवा मस्जिद, मीतन घाट स्थित खानकाह मुनमिया दरगाह शरीफ मस्जिद और मंगल तालाब का खानकाह इमादिया शामिल है।

एक जगह होंगे अमीर और गरीब

जब बकरीद का नमाज अदा की जाएगा तो एक ही जगह पर अमीर से लेकर गरीब तक सभी मौजूद रहेंगे। इसमें बच्चे से लेकर बूढ़े तक शामिल रहेंगे। सभी एक साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की विशेष नमाज को अदा करेंगे। इसके बाद जानवर की कुर्बानी देंगे।

सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम

बकरीद के मौके पर जिन जगहों पर नमाज अदा की जाएगी, उस टाइम वहां सिक्योरिटी की कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर भी सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं। पटना सिटी में टोटल फ्8 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।

बकरीद की नमाज का टाइम

क्। शाही ईदगाह गुलजारबाग - 8 बजे

ख्। शनिचरा ईदगाह - म्:फ्0 बजे

फ्। सुल्तानगंज का शाह अरजां जामा मस्जिद - 7:ब्भ् बजे

ब्। सुल्तानगंज का नौघरवा मस्जिद - 7:फ्0 बजे

भ्। मीतन घाट स्थित खानकाह मुनमिया दरगाह शरीफ मस्जिद - 8 बजे

म्। मंगल तालाब का खानकाह इमादिया - 7 बजे

Posted By: Inextlive