RANCHI: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में लीड कैरेक्टर आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनानेवाली जमशेदपुर की बेटी प्रत्यूषा बैनर्जी नहीं रहीं. शुक्रवार की शाम गोरेगांव स्थित अपने लैट में वह पंखे के सहारे फंदे से लटकी पाई गईं.उन्हें अंधेरी स्थित कोकिला बेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्होंने इसके पहले ही दम तोड़ दिया था.

शुरुआत में इसे सुसाइड का मामला बताया गया, लेकिन प्रत्यूषा की मां और टीवी व‌र्ल्ड के कई सितारों का कहना है कि वह खुदकुशी नहीं कर सकतीं। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार यह खुदकुशी है मर्डर, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्रत्यूषा के पिता शंकर बनर्जी और मां शोभा बनर्जी चार दिन पहले ही अपनी बेटी को मुंबई छोड़कर सोनारी के कागलनगर स्थित मनास आकाश अपार्टमेंट स्थित अपने घर लौटे थे।

प्रत्यूषा की मौत पर उसके वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को पुलिस ने जांच के राडार पर रखा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उसकी राहुल से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस को प्रत्यूषा के घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि उनके शव पर कुछ निशान पाए गए हैं। प्रत्यूषा अंधेरी वेस्ट में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं और उनका परिवार मुंबई से बाहर रहता है। प्रत्यूषा जमशेदपुर की रहने वाली थीं। उनकी राहुल से मुलाकात जमशेदपुर में ही एक पार्टी के दौरान हुई थी।

होने वाली थी शादी, लेकिन

यॉयफ्रेंड राहुल राज से प्रत्यूषा की शादी होने वाली थी। उन्होंने हाल में ही एक रियालिटी शो पावर कपल में हिस्सा लिया था। पिछले साल क्0 अगस्त को उसके जन्मदिन पर वॉयफ्रेंड राहुल ने पार्टी दी थी। इस पार्टी में वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। वह अपनी शादी को लेकर बेहद खुश थी, लेकिन बताया जा रहा है कि इधर कुछ दिनों से दोनों के संबंध में तल्खियां आ गई थीं। कुछ लोगों का कहना है कि इसी बीच उनके वॉयफ्रेंड ने उन पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था। बहरहाल, प्रत्यूषा के साथ काम करने वाले साथी टीवी कलाकार बेहद हैरान हैं।

कौन थीं प्रत्यूषा बनर्जी

प्रत्यूषा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। 'बालिका वधू' में लीड रोल के लिए चुने जाने के पहले वह जमशदेपुर में ही रहती थीं। इन दिनों वह मुंबई के अंधेरी में अपने वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ रहती थीं। प्रत्यूषा ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था और वह छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। प्रत्यूषा ने रियालिटी शो बिग बॉस में भी कदम रखा था। उन्होंने धारावाहिक ससुराल सिमर का में भी काम किया था।

ब्वॉयफ्रेंड राहुल रांची का है

प्रत्यूषा बनर्जी का ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज रांची का रहनेवाला है। नामकुम रेलवे क्रां¨सग के समीप स्थित हर्षव‌र्द्धन सिंह उर्फ पंडित सिंह का बड़ा बेटा राहुल पहले से ही शादीशुदा है। राहुल की पत्‌नी कोलकाता की है और काफी समय से वह वहीं रह रही है। वह विगत क्0 वर्षों से मुंबई में रहकर छोटे-मोटे काम कर रहा है।

Posted By: Inextlive