डॉ। जोगा सिंह होठी के प्रयास से वर्ष 2007 में बना म्यूजियम हो गया बदहाल

>

BAREILLY

स्टूडेंट्स के हित की आवाज उठाने वाले डॉ। जोगा सिंह होठी के प्रयास से बरेली कॉलेज में बना म्यूजियम बदहाल हो चुका है। म्यूजियम को सहेजने में बीसीबी एडमिनिस्ट्रेशन लापरवाह बना हुआ है। यही वजह है कि मौजूदा वक्त में भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आलम यह कि इसके आसपास कूड़े के अंबार लगा हुआ है। म्यूजियम अपने अस्तित्व की जंग लड़ रहा है।

2007 में हुआ था उद्घाटन

तत्कालीन हिस्ट्री डिपार्टमेंट के एचओडी और चीफ प्रॉक्टर डॉ। जोगा सिंह होठी ने ऐतिहासिक चीजों को सहेजने के उद्देश्य से बरेली कॉलेज बरेली में म्यूजियम की स्थापना के लिए प्रयास किया था। उनका प्रयास रंग लगाया और 15 अगस्त 2007 को तत्कालीन कमिश्नर माजिद अली और डीएम एम देवराज ने इस म्यूजिम का उद्घाटन किया। डॉ। होठी ने म्यूजियम में कुछ तस्वीरें भी रखवाई। लेकिन इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने म्यूजिम से आंखें मूंद ली। अनदेखी और लापरवाही के चलते म्यूजियम की हालत दिनोंदिन गिरती चली गई। भवन के आसपास कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इसके साथ ही म्यूजिम में रखीं ऐतिहासिक इमारतों के फोटो को विभाग में टंगवा दिया। इसी बीच 2014 में डॉ। जोगा सिंह होठी रिटायर हो गए। वहीं 18 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

म्यूजियम की हालत सुधारने के लिए कॉलेज मैनेजमेंट का पत्र लिखा जाएगा। ताकि यह धरोहर डॉ। होठी की हमेशा याद दिलाता रहे।

डॉ। संध्या मिश्रा, एचओडी हिस्ट्री डिपार्टमेंट

Posted By: Inextlive