- हड़ताल के दौरान घर के गए कारीगर नहीं लौटे

-सर्राफा व्यापारियों को करना पड़ रहा है ऑर्डर कैंसिल

>BAREILLY:

सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गयी है। लेकिन, उनकी परेशानियां कम नहीं हुई हैं। 42 दिन तक चली हड़ताल के चलते ज्वैलरी कारीगर अपने घर वापस लौट गए हैं। इसके चलते ज्वैलर्स कोई ऑर्डर नहीं ले पा रहे हैं। जबकि सैटरडे से लग्न भी शुरू हो रही है। ऐसे में हड़ताल के चलते काफी नुकसान उठा चुके ज्वैलर्स की परेशानी अब भी खत्म नहीं हुई है।

कारीगर घर गए ताे लौट नहीं

मार्केट के अधिकतर ज्वैलरी शॉप में पश्चिम बंगाल और आगरा के कारीगर काम करते हैं। 42 दिन तक चली हड़ताल के कारण ज्यादातर कारीगर अपने घर लौट गए। वहीं पश्मिच बंगाल में चुनाव का माहौल है। इस वजह से कारीगर काम पर नहीं लौट रहे हैं। जबकि ज्वैलरी शॉप पर वर्क करने वाले कारीगरों में करीब 500 बंगाल के हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद भी ज्वैलर्स के न लौटने के कारण ज्वैलरी शॉप ओनर चाह कर भी ऑर्डर नहीं ले पा रहे हैं।

आज से लग्न, परेशानियां बढ़ी

एक महीने बाद आज से शुभ लग्न शुरू हो गई है। गहनों का ऑर्डर देने वालों की भीड़ भी बढ़ी है। जबकि हड़ताल से पहले मिले ऑर्डर भी ज्वैलर्स के यहां पेडिंग पड़े हुए हैं। ज्वैलर्स के सामने यह संकट है कि वह कस्टमर से मिले नए ऑर्डर को कैसे समय पर पूरा करें। क्योंकि, लोकल कारीगरों ज्यादा हुनरमंद नहीं है कि हर ऑर्डर के हिसाब से गहनों की डिजाइन तैयार कर सकें। इस बात ने ज्वैलर्स के माथे पर परेशानियों की लकीरें खींच दी हैं।

करोड़ों का हाेगा नुकसान

हड़ताल खत्म होने के बाद भी ज्वैलर्स को बहुत फायदा होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि 29 अप्रैल के बाद खरमास दोबारा शुरू हो जाएगा। वहीं ज्वैलर्स की ओर से सरकार के सामने रखी गई डिमांड पूरी नहीं होती तो हड़ताल भी दोबारा शुरू होगी। इस बीच ज्वैलर्स ने सोचा था कि 13 दिनों के अंदर हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की वे भरपाई कर लेंगे लेकिन अब कारीगरों के न लौटने के कारण ऐसा होता भी उन्हें नहीं दिख रहा है। वहीं ज्वैलर्स 13 दिन चलने वाले लग्न में 40 करोड़ से अधिक का नुकसान होने की बात कह रहे हैं।

कारीगरों के नहीं लौटने से परेशानियां बढ़ी हैं। पूरे शहर में करीब 500 कारीगर बाहर के काम करते हैं। ज्यादातर कारीगर पश्चिम बंगाल के हैं।

संदीप अग्रवाल, प्रेसीडेंट, बरेली महानगर सर्राफा एसोसिएशन

लोकल कारीगर के भरोसे काम कर रहे हैं। एक्सपर्ट कारीगर नहीं होने से कई ऑर्डर कैंसिल करना पड़ रहा है। बिजनेस बहुत ज्यादा असर पड़ है।

विशाल मल्होत्रा, ज्वेलर

Posted By: Inextlive