Jamshedpur: गुलाल और रंगों में डूबे लोग चहलकदमी करते बच्चे और मस्ती में सराबोर यूथ. ये नजारा था सैटरडे को धूमधाम से सेलिब्रेट हुए 31वें बसंत महोत्सव यानी राणी सती दादी मां महोत्सव का. मारवाड़ी कम्यूनिटी द्वारा बसंत महोत्सव सेलिब्रेट किया गया. जिसमें लाखों की तादाद में लोग शामिल हुए.

जमशेदपुर में पहली बार
इससे पहले पिछले साल बैंकाक में 30वां बसंत महोत्सव सेलिब्रेट किया गया था। इसी तरह धनबाद में 28वां बसंत महोत्सव सेलीब्रेट किया गया था। राणी सती सेवा संघ के प्रेसिडेंट चंदू लाल भालोटिया ने बताया कि जमशेदपुर में पहली बार राणी सती दादी महोत्सव को इतने भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है।

1.5 किलोमीटर लंबी रैली
इस ओकेजन पर मारवाड़ी कम्यूनिटी की ओर से करीब 1.5 किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। बिष्टुपुर राम मंदिर से मॉर्निंग नौ बजे निकली ये रैली जुस्को से होते हुए स्ट्रेटमाइल रोड पहुंची, जहां से ये रेड क्रॉस भवन से साकची गोलचक्कर होते हुए करीब एक बजे अग्रसेन भवन पहुंची। इस रैली के साथ बसंत कलर की साड़ी में सजी-धजी तीन हजार 500 महिलाओं ने कलश यात्रा की। बाद में इन कलशों को अग्रसेन भवन में स्थापित किया गया। इसके अलावा करीब 10,000 महिलाएं धर्मगीत गाते हुए और नृत्य करते हुए रैली की शोभा बढ़ा रही थी। राणी सती सेवा संघ के सेक्रेटरी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रैली में करीब 30,000 से 32,000 लोग शामिल हुए।

झांकियों ने मन मोहा
इस दौरान राजस्थान के झंझनू से बनकर आए रथ पर राणी सती दादी मां की रत्न जडि़त मूर्ति को प्रतिस्थापित करके रैली के साथ सिटी में घुमाया गया। इसके अलवा मारवाड़ी युवा मंच, बासुकी नाथ कांवडिय़ा युवा मंच, राणी सती सेवा संघ समेत करीब आधा दर्जन समितियों द्वारा विशेष झांकियां निकाली गईं।

Free transport की facility
इसमें सिर्फ सिटी ही नहीं बल्कि कोलकाता, रांची, धनबाद, भुवनेश्वर, आसाम, राजस्थान आदि जगहों से भी लोगों ने शिरकत की। इसके अलावा कई फारेन कंट्रीज से भी आए थे। एक अनुमान के मुताबिक इसमें अदर सिटीज से करीब छह से सात हजार लोगों ने पार्टिसिपेट किया। लोगों के रुकने के लिए सिटी की लगभग सभी धर्मशालाएं और कई होटल्स बुक रहे। जिसमें फ्री लॉजिंग प्रोवाइड की गई। इसके अलावा लोगों का लाने ले जाने के लिए 20 बसेज, 5 मैक्सी और 15 ऑटो की फ्री व्यवस्था थी।

हुए कई programmes
मौके पर धालभूम क्लब और आमबागान मैदान में कई स्पेशल प्रोग्राम्स ऑर्गेनाइज किये गए। रैली के अग्रसेन भवन पहुंचने के बाद धालभूम क्लब में एक बजे से श्री गणेश एवं दादीजी के श्री विग्रह का पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे उद्धघाटन समारोह व दीप प्रज्वलन का प्रोग्राम हुआ। शाम छह बजे डांस परफॉर्मेंसेज के साथ दादी जी का Žयावला हुआ। शाम आठ बजे से भजन कीर्तन का प्रोग्राम था, जिसमें जयपुर, कानपुर, दिल्ली, राजस्थान, कोलकाता आदि जगहों से आई करीब 20 मंडलियों ने परफॉर्म किया।
महोत्सव के दौरान आमबागान मैदान में प्रसाद वितरण का प्रोग्राम ऑर्गेनाइज किया गया। राणी सती सेवा संघ के सेक्रेटरी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि करीब 25,000 लोगों के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

Report by: jamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive