छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बी ब्लॉक रेडियो मैदान के पास महिलाओं से मारपीट की गई। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे हुई घटना में घायल छह महिलाएं बस्ती की ही हैं। घायल सिब्बी, गुलशन बीवी, रजिया खातून, रूबी, बदरून्निशा और रूखसाना बेगम का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया।

आरोप है कि महिलाओं पर ईंट, पत्थर, ब्लेड और डंडा से हमला किया गया। घायल गुलशन बीवी और रूबी से कान की बाली भी छीन ली गई। घायल महिला बदरून्निशा ने बताया कि मारपीट करनेवालों में समीरा उर्फ परवीन, चांद, हसन उर्फ छोटू, राज व अन्य शामिल हैं।

यह है पूरा मामला

बदरून्निशा ने आरोप लगाया कि मारपीट को समीरा उर्फ परवीन के इशारे पर अंजाम दिया गया। वह पूरी बस्ती में अपनी धाक जमाना चाहती हैं, लेकिन बस्तीवासी उसका विरोध करते आ रहे हैं। बदरून्निशा की मानें तो विवाद की शुरुआत सोमवार की शाम छह बजे से हुई। उस समय बस्ती की महिला रूखसाना बेगम समीरा उर्फ परवीन के घर के बगल के रास्ते से गुजर रही थी। उसी समय समीरा ने उसे रोका और उधर से नहीं जाने को कहा। इस पर रूखसाना ने कहा कि रास्ता है तो वह क्यों नहीं जाएगी। दोनों में बहस हो गई जो मारपीट में बदल गई। मारपीट के बाद पीडि़ता रूखसाना बेगम घटना की लिखित शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने महिला की गुहार नहीं सुनी। इसके बाद वह स्थानीय झामुमो कार्यालय गई। जहां झामुमो नेता मो। फिरोज ने समीरा को बुलाया और रूखसाना से माफी मंगवाकर मामले को रफा-दफा करा दिया। इस बात से समीरा काफी खिन्न हो गई। वह बदला लेने के लिए बुधवार की सुबह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रेडियो मैदान गई और रूखसाना समेत अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी सिटी एसपी प्रभात कुमार को भी दी गई है।

Posted By: Inextlive