छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) के कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार की दोपहर को जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। लाठी डंडे बरसने लगे। इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए। मारपीट में एआइडीएसओ कार्यकर्ता सुनील कुमार के सिर पर चोट आई तो सोहन कुमार भी घायल हो गया। मामला संभालने के लिए साकची थाने की पुलिस को पहुंचना पड़ा। जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता निरीक्षक डीके पांडेय को तुरंत मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया। पुलिस दोपहर 12:40 मिनट पर पहुंचे। मामला शांत नहीं होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आधे घंटे में किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों का इलाज एमजीएम में कराया गया। एमजीएम में एआइडीएसओ के कार्यकर्ता को एडमिट कराया गया है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से साकची थाना में मामला दर्ज किया गया है।

अभाविप के खिलाफ की नारेबाजी

जेएनयू दिल्ली के कैंपस में लेफ्ट यूनिटी के छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं व नेताओं के ऊपर हो रहे हमलों के खिलाफ पूरे देश में बुधवार को लेफ्ट पार्टियों के छात्र संगठनों की ओर से प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज परिसर से सटे कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय से एआइडीएसओ ने प्रतिवाद दिवस मनाने की घोषणा कर रखी थी। एआइडीएसओ के कार्यकर्ता व छात्राएं यहां एकत्रित हुए। रैली निकलने वाली थी। कार्यकर्ता जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। अभाविप पर गुंडागर्दी के आरोप लगाने वाले नारे लगाए जा रहे थे। इस बात की जानकारी ग्रेजुएट कॉलेज अभाविप छात्र संगठन के द्वारा महानगर अभाविप के कार्यकर्ताओं को दी गई। इसके बाद अभाविप के कई कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उसके बाद प्रदर्शन कर रहे एआइडीएसओ कार्यकर्ताओं पर टूट पड़े। अभाविप के कई कार्यकर्ता लाठियों से एआइडीएसओ कार्यकर्ताओं को पीटने लगे। इसके बाद मामला बिगड़ गया और माहौल खराब हो गया। अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा लाठियों से पीटे जाने की तस्वीरें और वीडियो फुटेज दिन भर में शहर में वायरल हो गई।

ये हुए हैं जख्मी

एआइडीएसओ : सोहन महतो, सुनील साव, सोनी सेनगुप्ता, प्रदीप कुमार यादव, सलिता सोरेन, ¨रकी बंशियार।

अभाविप : नीलकमल सिंह, अंशु झा, सागर राय, अभिषेक सिंह, वीरेंद्र कुमार।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने हमला किया : एआइडीएसओ

एआइडीएसओ की ओर से प्रतिवाद दिवस रैली पर हुए हमले को लेकर राज्य कोषाध्यक्ष सोहन महतो, सुनील साव, सोनी सेनगुप्ता, प्रदीप कुमार यादव, सलिता सोरेन ने संयुक्त रूप से साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस प्राथमिकी में अभाविप कार्यकर्ताओं पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला करने तथा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा गंदी गालियां देने और छात्राओं के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए अभाविप के ज्योति दास, नमिता पाठक, अंशु झा, सागर राय, सागर ओझा, अभिषेक सिंह, नील सिंह, सुशील कुमार झा, वीरेंद्र कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एआडीएसओ कार्यकर्ताओं ने हमला किया : अभाविप

अभाविप की ओर से साकची थाना में दर्ज प्राथमिकी में अंशु झा ने बताया है कि एआइडीएसओ के युधिष्ठिर कुमार, ¨रकी बंशियार, सोहन महतो, समर महतो, सोनी सेनगुप्ता, कामेश्वर प्रसाद, दीप पल्लव, अजय रॉय, संजय महतो, मुस्कान एवं अन्य कार्यकर्ता झंडा बैनर एवं लाठी लगा तख्ती लेकर ग्रेजुएट कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्राएं प्रवेश करने की गई तो उन्हें घुसने नहीं दिया। इसका विरोध किया गया तो अभाविप समर्थित छात्राओं को सबक सिखाने की बात कही गई। एआइडीएसओ के इन कार्यकर्ताओं ने हाथ पकड़ लिया और उनके साथ हाथापाई खींचने लगे। माइक सेट एवं रॉड से उनपर एवं अभाविप के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। इस क्रम में अभाविप की नमिता पाठक, ज्योति दास एवं अन्य सहयोगी पहुंचे तो लाठी-डंडे से एआइडीएसओ कार्यकर्ताओं पर लाठी डंडे से हमला किया। इस क्रम में नीलकमल सिंह को सिर पर गंभीर चोट आयी है।

Posted By: Inextlive