छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ। कॉलेज की निवर्तमान छात्र प्रतिनिधि ने प्राचार्य डॉ। बीएन प्रसाद पर परिचय पत्र जांच करने के नाम पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। कहा गया कि प्राचार्य ने एक छात्रा के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि गुरुवार को परिसर में आइकार्ड की जांच हो रही थी। इस दौरान कुछ लोगों को बिना परिचय पत्र के पकड़ा गया। तीन लोग फर्जी परिचय पत्र के साथ पकड़े गये। जांच के दौरान अराजक तत्वों पर कार्रवाई की तैयार देख कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गयी। इसके बाद प्राचार्य डॉ। बीएन प्रसाद ने खुद मोर्चा संभाला। जांच के दौरान छात्रा के साथ प्राचार्य की बहस हो गयी। प्राचार्य ने संबंधित छात्रा की मां से बात की। कहा कि संबंधित छात्रा परिसर बिना उचित दस्तावेज के मौजूद है। दूसरी ओर छात्रा ने प्राचार्य पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। इसके बाद छात्रा के समर्थन में कुछ छात्र नारेबाजी करने लगे। हालात बिगड़ते हुए देख पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने परिसर को खाली कराया। प्राचार्य डॉ। बीएन प्रसाद ने कहा कि कुछ छात्र-छात्राओं को आगे कर कॉलेज के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। आगामी तीन जनवरी से सघन परिचय पत्र जांच अभियान चलेगा। इस दौरान बिना परिचय पत्र के परिसर में मौजूद रहने वाले लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करायी जाएगी।

Posted By: Inextlive