एक बार फिर महापर्व के मौके पर छठ व्रतियों और पटनाइट्स एक जगह इकट्ठा होकर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देंगे। इस दौरान आपदा से निपटने की एक बेहतर तरकीब है। इसे आप फॉलो कर सकते हैं। जैसे ही आप घाट पर पहुंचें अपने मोबाइल का कैमरा ऑन रखें और उससे आसपास जहां तक हो शूट करते रहें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी आने पर फौरन उसकी तस्वीर मिल पाए।

- घाटों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की रहेगी व्यवस्था

- छठ व्रतियों के पास भी सादे लिबास में रहेंगे तैनात

- वाच टावर से होती रहेगी मॉनिटरिंग, किसी पर भी संदेह होने पर किया जाएगा डिटेन

PATNA : एडमिनिस्ट्रेशन ने छठ को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। किसी भी तरह की परेशानी, मुसीबत को कंट्रोल करने के लिए मजिस्ट्रेट से लेकर जवान ने कमर कस ली है। घाटों के किनारे, थाने से लेकर सड़कों पर लगातार पुलिसिया जांच और फटकार के बीच जवान अपनी मुस्तैदी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आपदा से निपटने के लिए इस बार गंगा की लहरों, मैदानी रास्ता और ऊंचाई हर जगह से लोगों पर नजर रखी जा रही है। चूक न हो इसको लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। एडमिनिस्ट्रेशन की निगाह उन पब्लिक पर टिकी है जो इस भीड़ का हिस्सा होगी, अगर इनकी ओर से टाइम पर कोई मैसेज, कॉल या सूचना मिलती है तो एडमिनिस्ट्रेशन फौरन एक्शन लेने के लिए तैयार रहेगा। गंगा घाटों से लेकर दियारा तक पुलिस छावनी में तब्दील है। कई जगह पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जिसमें आप कोई भी सूचना दे सकते हैं।

ऑफिसर्स की नजर पब्लिक पर

भीड़ के बीच से किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत आती है तो फौरन एक्शन लिया जाएगा। डीएम अभय कुमार सिंह, एसएसपी जितेंद्र राणा सहित तमाम सीनियर ऑफिसर्स की नजर इस बार गंगा घाटों पर ही रहेगी। आम लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की सूचना फौरन एडमिनिस्ट्रेशन को दें।

इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

0म्क्ख्-ख्ख्क्98क्0

0म्क्ख्-ख्ख्क्9ख्फ्ब्

0म्क्ख्-ख्ख्0क्977

0म्क्ख्-ख्ख्0क्978

इन पर भेज सकते हैं एसएमएस

पटना डीएम - 9ब्7फ्क्9क्क्98

सीनियर एसपी - 9ब्फ्क्8ख्ख्9म्7

सिटी एसपी - 9ब्फ्क्8ख्ख्9म्9

पीरबहोर थाना - 9ब्फ्क्8ख्ख्क्भ्म्

गांधी मैदान थाना - 9ब्फ्क्8ख्ख्क्म्भ्

यहां जाकर दे सकते हैं सूचना

- गंगा के उस पार हैं तो वहां पुलिस के जवान, मजिस्ट्रेट या कंट्रोल रूम में कॉल कर सकते हैं।

- कहीं भी तैनात पुलिस कर्मी को सूचना दे सकते हैं।

- अगर आप उनकी पहुंच से दूर हैं तो मैन टू मैन सूचना भेजें।

- घाटों पर कोई संदिग्ध को देखें तो वाच टावर वालों को बता दें।

- अपने आपको कैमरे की जद में रखें, ताकि परेशानी आने पर उसका पता चल पाए।

मेडिकल व एंबुलेंस के लिए

पटना सिविल सर्जन - 9ब्7000फ्म्00

पीएमसीएच डिप्टी सुपरिंटेंडेंट - 9ब्फ्क्0फ्फ्0क्क्

एंबुलेंस सेवा - क्08,क्099, क्ख्98, क्0ख्

आपदा प्रबंधन - ख्ख्क्7फ्0भ्

पुलिस के लिए करें डायल - क्00

इन चीजों पर ध्यान दें

- छठ पर्व के दौरान गंगा में निजी नाव का परिचालन बंद रहेगा, पूजा के लिए नाव का यूज न करें।

- छठ घाटों एवं उसके संपर्क पथों पर आतिशबाजी करना या पटाखा चलाना प्रतिबंधित है।

- सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाटों पर पानी में गहराई को दर्शाते हुए बैरिकेडिंग की जाती है। इसलिए श्रद्धालु उसके आगे न जाएं।

- घाटों तक पहुंचने के लिए वाहन का यूज करते हैं, तो एडमिनिस्ट्रेशन आपकी मदद करेगा लेकिन सही जगह पार्क करें और कतार में चलें, ओवरटेक से बचें।

- जांच आपकी एवं आपके परिवार की सुरक्षा हेतु अनिवार्य है। अत: सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

- संदिग्ध व लावारिस वस्तु को न छुएं और फौरन एडमिनिस्ट्रेशन को खबर दें।

- संदिग्ध व असामाजिक व्यक्तियों की सूचना दें।

- गंगा नदी में तैराकी प्रतिबंध रहेगा, सिर्फ एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा प्रतिनियुक्त गोताखोर ही कर सकेंगे तैराकी।

पटना पुलिस की नजर में

- इस बार वाच टावर तमाम घाटों के एंट्री और एग्जिट जगहों पर लगाया गया है।

- हर घाट के पहुंच पथ से लेकर घाटों पर कैमरा लगाया गया है।

- उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले या अफवाह फैलाने वाले बेनकाब हो जाएंगे।

- पुलिस की ओर से कई जगह पर चेकिंग भी की जाएगी।

- सड़कों पर लगे तमाम कैमरे भी हर आने जाने वाले पर नजर रखेंगे।

आपसे न आए दूसरे को परेशानी

- घाटों पर जाने के लिए पहले ही घर से निकलें।

- घाट पर जब भी जाएं तो लाइन में जाएं।

- हड़बड़ी या अफरा-तफरी में घाट पर न पहुंचें।

- दउरा में पहले से ही दीपक जलाकर न जाएं।

- घाट पर ही दीपक जलाएं, इससे दूसरों को जलने से बचा सकते हैं।

- घाट पर शाम के अ‌र्घ्य पूरा होने पर आराम से घर निकलें।

- घाटों को कम से कम गंदा करके जाएं, क्योंकि सुबह भी आपको आना है।

- अपने आसपास के छठ व्रतियों को भी पूजन करने के लिए जगह दें।

- सहायता, सौहार्द के इस पर्व को उसी अंदाज में मनाने से भगवान भास्कर की आप पर अनुकंपा बनी रहेगी।

Posted By: Inextlive