आर्इपीएल 2018 की खिताबी जंग 27 मर्इ को मुंबर्इ के वानखेड़े में होगी। धोनी की सीएसके पहले ही फाइनल में पहुंच गर्इ है। एेसे में माही खाली वक्त में पत्नी साक्षी के साथ घूम-फिर रहे हैं।


मुंबई में घूम रहे हैं धोनीकानपुर। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर खाली वक्त अपने घर पर रहते हैं। मगर आईपीएल के चलते धोनी इस समय मुंबई में हैं, धोनी की टीम सीएसके पहला क्वाॅलीफाॅयर जीतकर फाइनल का टिकट कटा चुकी है, अब तो बस इंतजार है दूसरी फाइनलिस्ट टीम का जिसका फैसला शुक्रवार को हैदराबाद और कोलकाता के मैच के बाद हो जाएगा। फाइनल मैच होने में अभी दो दिन बाकी हैं, ऐसे में धोनी अपनी पत्नी संग मुंबई में घूम रहे हैं। हाल ही में कैप्टन कूल को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में स्पाॅट किया गया।


रांची में रहने वाले एमएस धोनी अमूमन कि्रकेट से समय मिलते ही पूरा दिन घर पर बिताते हैं। मगर इन दिनों आईपीएल में व्यस्तता के चलते धोनी को मुंबई में रहना पड़ रहा है। हालांकि यहां उनके साथ पत्नी साक्षी भी हैं। गुरुवार रात माही को साक्षी संग एक रेस्टोंरेट से बाहर निकलते देखा गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे।

धोनी और उनकी पत्नी के अलावा कुछ और शख्स भी साथ नजर आए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही माही अपनी गाड़ी में बैठ गए। सबसे हैरानी की बात यह भी थी कि धोनी-साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा नहीं थी।धोनी के साथ खिलाड़ी केदार जाधव भी गाड़ी में बैठे दिखे। माही जहां आगे वाली सीट में बैठे थे तो वहीं साक्षी और जाधव पीछे वाली सीट में बैठे थे।आपको बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन माही के लिए काफी खास रहा है। इस सीजन न सिर्फ सीएसके की दो साल बाद वापसी हुई है, बल्कि धोनी के बैट से भी खूब रन निकले हैं।चेन्नई सुपर किंग्स रिकाॅर्ड सातवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है जिसमें दो बार वह चैंपियन बने।IPL : मैदान पर घुटनों के बल भाग रहे थे धोनी, पीछा कर रही थी जीवाधोनी के पूरे हुए 6000 टी-20 रन, माही के बाद जिन 3 भारतीयों ने डेब्यू किया वो हैं उनसे ऊपर

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari