- बेगूसराय ने बक्सर को 36-23 से हराया, भवेश सर्वश्रेष्ठ रेडर बने

PATNA : बछवाड़ा के हाई स्कूल मैदान पर खेले गए चैम्पियनशिप के फाइनल में मेंस वर्ग के फाइनल में बेगूसराय ने बक्सर को फ्म्-ख्फ् से हराया, जबकि महिला वर्ग के फाइनल में बेगूसराय ने बक्सर को फ्फ्-क्भ् से हराया। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस चैम्पियनशिप का सेमीफाइनल मुकाबला के मेंस वर्ग में बक्सर ने खगडि़या को ब्फ्-ख्क् से और बेगूसराय ने समस्तीपुर को ख्ख् -क्क् से हराया।

भवेश सर्वश्रेष्ठ रेडर

टूर्नामेंट में मेंस वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेगूसराय के सर्वश्रेष्ठ रेडर भवेश को सम्मानित किया गया। संतोष को बक्सर की ओर से और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर बेगूसराय रेमी कुमारी और कैचर पटना की शर्मा परवीन को घोषित किया गया।

बेगूसराय ने भोजपुर को हराया

महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने भोजपुर को ब्0-क्9 से और पटना ने बक्सर को फ्ब्-क्म् से हराया। यह बात बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने दी। दोनों वर्ग का फाइनल समाप्ति उपरांत आयोजित समारोह में विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बेगूसराय जिला परिषद की अध्यक्ष इंदीरा देवी ने प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने बछवाड़ा जैसे पिछड़े जगह पर राज्य कबड्डी चैम्पियनशिपन का आयोजन के लिए बिहार राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव सह सचिव कुमार विजय का आभार व्यक्त किया।

Posted By: Inextlive