वर्ल्ड फेमस एस्ट्रोलॉजर 'बेजन दारूवाला' ने 10 फरवरी से 16 फरवरी 2019 के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है इसलिए कृपया अपनी जन्मतिथि के अनुसार ही राशिफल देखिए।


मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : आप सभी क्षेत्रों में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जहां कई गतिविधियां एक साथ हो रही हैं, वहीं काफी स्थिरता भी आपके जीवन में मौजूद है। आप ऊंची उड़ान भर रहे हैं और आपके जीवन में एक लक्ष्य भी है। आपका ऊर्जास्तर गहरा और दृढ़ है। इस समय आपके आंतरिक विकास की संभावनाएं प्रबल हैं। अपने व्यक्तित्व को लेकर आपकी अंतर्दृष्टि गहरी होगी और इस प्रक्रिया में आप स्वयं को बेहतर तरीके से समझेंगे। परिवर्तन, कायापलट, मृत्यु, जन्म और पुनर्जन्म से जुड़े कुछ गहरे सवालों में आपकी रुचि बढ़ेगी। हालांकि आप काफी व्यावहारिक भी हैं और जानते हैं कि बैंक में जमा धन की अपनी ताकत है।


वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) :
कुछ करने के लिए यह समय शानदार है। आपका मन-मस्तिष्क इस समय काफी सकारात्मक विचारों से भरा है। भावनात्मक रूप से आप सुरक्षित हैं और अपनी भावनाओं से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। आप स्पष्ट व ईमानदार हैं और इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा भी होती है। आप काफी उदार भी हैं और दूसरों की परेशानियों में को आसानी से समझने में सक्षम हैं। इस समय आप सामान्य की अपेक्षा दूसरों के लिए अधिक कर रहे हैं। आप दूसरों की देखभाल करना चाहते हैं और उन्हें अपने संरक्षण में रखना चाहते हैं। आप दूसरों की सुरक्षा, देखभाल और सहायता करना चाहते हैं। आप घर में अपना काफी समय व्यतीत करेंगे।मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : आप खूब प्रगति करेंगे। आप जिस भी क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आप उस क्रिकेटर के समान हैं, जो लॉर्ड्स में डबल सेंचुरी बना चुका है और फिर भी मैदान पर डटा हुआ है। आपमें मैराडोना के समान चालाकी है, जब उन्होंने मशहूर वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड को धूल चटाई थी और टाइगर वुड्स के समान एकाग्रता है। आपमें नुरायेव जैसी शालीनता भी है और जुबिन मेहता जैसा दृढ़ निश्चय भी है। आपके अंदर और भी बहुत कुछ है, जिसकी सहायता से आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे और जीत हासिल करेंगे। रोमांस आपके जीवन में बरकरार रहेगा।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : रिश्तों को लेकर आप भावनात्मक हलचल महसूस कर सकते हैं। खासतौर से कोई एक रिश्ता आपके लिए परेशानी बन सकता है क्योंकि आप यह नहीं समझ पर रहे कि उससे आपको क्या मिल सकता है। आपको मिश्रित संकेत प्राप्त हो रहे हैं। सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। अगर आपका व्यवसाय है, तो अधिकारियों के साथ आपको कुछ परेशानी हो सकती है। हो सकता है कि आपको स्थानीय नगरपालिका या पुलिस के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़े। आपको इन स्थितियों से बाहर निकलने का सबसे अच्छा तरीका पता लगाना होगा। टकराव का रवैया न अपनाएं।सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको इनका समाधान तुरंत करना चाहिए। यदि कोई पुरानी समस्या है, तो उसका सामना करें। अगर आप अपने खान-पान को लेकर लापरवाह रहे हैं और वजन बढ़ा लिया है, तो इस बारे में कुछ करने का यही समय है। संतुलित आहार लें और व्यायाम करें। हालांकि आपके कुछ सिद्धांत हैं और आप सबसे सफल राशियों में से एक हैं, लेकिन आप अपने सबसे बड़े दुश्मन हो सकते हैं। आप स्वतंत्र प्रवृत्ति के हैं और अक्सर गलत लोगों का बचाव करते हैं। दया, करुणा व संवेदना, यह सब पर्यायवाची हैं लेकिन इनके अर्थ भिन्न हैं। इस बात को समझें।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) :
आपकी गतिविधियां संगठित हैं। कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। नई परियोजनाएं शुरू होने के कगार पर हैं, लिहाजा आप अत्यंत व्यस्त रहेंगे। आपको कई खर्चे भी करने पड़ेंगे, लेकिन आप अच्छी तरह से धन का प्रबंधन करेंगे। आपके जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है या हो सकता है कि कुछ लोगों के लिए विशेष रूप से भावनात्मक महसूस करें। हो सकता है कि आपको यात्रा के लिए बाहर जाना पड़े और लंबे समय तक वहां रहना पड़े। आप स्टॉक और प्रॉपर्टी में नए सिरे से निवेश करेंगे। गणेश जी आपके साथ हैं और आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। आप उनके साथ समय बिताएंगे, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।
तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) :
आपको कुछ समय के लिए ठहरने की जरूरत है, लेकिन आप अभी भी आगे बढने पर अडिग हैं। आप यह देखकर खुश हैं कि जिंदगी आपको वहीं ले जा रही है, जहां आप जाना चाहते हैं। आप नए लोगों से मिलेंगे और नई व लाभदायक परियोजनाएं हासिल करेंगे। परिवार में किसी की शादी हो सकती है या परिवार में किसी का आगमन हो सकता है। पुराने दोस्तों के साथ आप खूब मौज-मस्ती करेंगे और सामाजिक गतिविधियों में शिरकत करेंगे। आपके साथ-साथ गणेश जी भी खुश हैं। आप यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश से आपको अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवन उसी तरह बढ़ रहा है, जैसा आप चाहते थे।वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : वृश्चिक राशि बेहद ताकतवर है और पहाड़ तक हिला सकती है, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह के वृश्चिक हैं- बिच्छू, छिपकली या चील। कुंडली कई कारकों पर निर्भर करती है। आपके अंदर जिंदगी को बदलने के लिए जरूरी इच्छाशक्ति भी है। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि सटीक विश्लेषण के लिए व्यक्तिगत ज्योतिषीय विवरण की आवश्यकता होगी। यह महज संकेतक हैं, हालांकि मुझे पूरी विनम्रता से यह स्वीकार करना चाहिए कि पिछले कई दशकों में काफी हद तक सटीक रहा हूं। लोगों से सौदेबाजी करते समय आपको खासतौर से सतर्क रहना चाहिए।धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : आपके जीवन में बहुत हलचल है। आप नई चीजें करना चाहते हैं और लीक से हटकर चलना चाहते हैं। आप अपने जीवन में विद्रोही और विस्फोटक ऊर्जाओं के प्रवेश की उम्मीद कर सकते हैं। अपने जीवन के कुछ प्रतिबंधों को लेकर आपको अजीब महसूस हो सकती है। आप स्वयं पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लडने के मूड में हैं। आप तर्कसंगत और आलोचनात्मक हो सकते हैं। मैं बहुत जल्दी आवेग में आ जाएंगे और थोड़े से उकसावे पर भी लडने को तैयार हो जाएंगे। आपके आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक लाभ वास्तव में शानदार हैं और कहीं अधिक मूल्यवान हैं।मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : आपके भीतर ऐसी कई भावनाएं मौजूद हैं, जो कि जंगल के आग के समान उग्र रूप ले सकती हैं। आपके अंदर जोखिम उठाने की रुचि जाग्रत होगी। आप मौकों को फायदा उठाएंगे लेकिन कुछ ऐसी परियोजनाएं शुरू करेंगे जो शायद कभी सफल न हों। एक के बाद एक मिलने वाली असफलताएं आपको और भी ज्यादा हताश करेंगी। दूसरों के प्रति और खासकर घर व ऑफिस के लोगों के प्रति आपका व्यवहार बेहद रूखा हो जाएगा। फिर, आप दूसरों को अपनी असफलताओं का जिम्मेदार ठहराएंगे। यह व्यवहार अनुचित है। गणेश जी को लगता है कि आपको अपनी दिनचर्या से ब्रेक लेकर खुद को बेहतर बनाना चाहिए।कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : स्थितियां बेहतरी के लिए बदलती हैं। आपको राहत मिलेगी, जिसकी आपको लंबे समय से दरकार थी। आपके जीवन में आशावादी और सकारात्मक सोच आएगी। आप जीवन में पीछे की ओर मुड़कर बेहतर नजरिया बनाने में सक्षम हैं। दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के लिए यह समय अच्छा है। हो सकता है कि आप पूरी तरह से नई जगह यात्रा करें या किसी नई चीज के बारे में खुद को शिक्षित करें। आपको मनोवैज्ञानिक और शारीरिक संतुलन की खासी आवश्यकता है। अगर आप हाल ही में बीमार हुए हैं, तो आप ठीक होने की राह में आगे बढ़ेंगे। गणेश जी आपको आगे बढने की सलाह दे रहे हैं।मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : युवाओं के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। अपनी उपलब्धियों के कारण आप सुर्खियों में रहेंगे। आपके परिवार को यह गौरवान्वित कर सकती हैं। घर में खुशी का माहौल होगा। पिछले सप्ताह ने आपकी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में काफी मदद की। आप ऋण, निधि, संयुक्त-धन, खरीद-फरोख्त और किराए जैसी आर्थिक गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे। आप धन कमाएंगे और नए अवसरों को दूर से पहचान लेंगे। कोशिश करें कि आप अतीत में न जिएं या फिर किसी प्रकार की कड़वाहट को दिल में न रखें। गणेश जी से मदद मांगे, वो आपकी सहायता जरूर करेंगे।

Posted By: Mukul Kumar