वर्ल्ड फेमस एस्ट्रोलॉजर 'बेजन दारूवाला' ने 2 दिसंबर से 8 दिसम्बर 2018 के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है इसलिए कृपया अपनी जन्मतिथि के अनुसार ही राशिफल देखिए।

मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : गणेश जी कहते हैं कि आप जो कुछ भी करने की अभिलाषा रखते हैं, उसके लिए जरूरी आर्थिक, मनोवैज्ञानिक, आध्यात्मिक और शारीरिक संसाधन आपके पास हैं। आप मेहनती और दृढ़ संकल्पी हैं। आप लोगों से क्रोधावेश में आकर बातचीत करते हैं और भविष्य के लिए विस्तृत योजनाएं बनाते हैं। यह समय नए सौदे करने के लिए उत्तम है। इस हफ्ते के मध्य जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से आपकी महत्वपूर्ण भेंट होगी। आप कई लाभदायक सामाजिक वार्तालाप में सम्मिलित होंगे। आप नए विचारों और तौर-तरीकों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : आप साहसिक और जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि लेंगे और चाहेंगे कि जीवन में उत्साह और जोश बना रहे। आप कागजात संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने, सौदे करने और मोल-भाव करने में व्यस्त रहेंगे। आपकी ऊर्जा उच्च स्तर पर है और अहं से जुड़े मुद्दे स्पष्ट हैं। घरेलू चिंताएं हफ्ते के मध्य में आप पर हावी रहेंगी, जबकि पारिवारिक मामले इस हफ्ते प्रमुखता में रहेंगे। सप्ताहांत तक व्यक्गित रिश्तों में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आप अति का शिकार हो सकते हैं, नए विचारों में दिलचस्पी दिखा सकते हैं और नए अवसर व उद्यम आपके समक्ष प्रस्तुत हो सकते हैं। बैंक, मीडिया और शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : आप स्थिरता के साथ प्रगति करेंगे। निजी संबंध विशिष्ट रूप से नजर आएंगे। यह समय तेजी से आगे बढने का है और आप पूरी तन्मयता के साथ सक्रिय हैं। आप बड़े स्तर पर विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं। आपका झुकाव परोपकारी गतिविधियों की ओर भी है। इसके अलावा आप उच्चस्तरीय दार्शनिक विचारों की ओर भी आकर्षित हैं और किसी गुरु की तलाश कर सकते हैं। सप्ताहांत तक आप पर घरेलू जिम्मेदारियों का अतिरिक्त भार भी आएगा। यह शक्तिशाली रचनात्मक समय भी है। आपको कोई फैसला लेने से पहले जोखिमों और अवसरों को अच्छी तरह नाप-तौल लेना चाहिए।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : आप सभी क्षेत्रों में सक्रियता से काम करेंगे और नए मापदंड स्थापित करेंगे। आप ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। स्वयं के बारे में और अधिक जानने के लिए आप गहन और शक्तिशाली अनुभवों की तलाश करेंगे। गंभीरतापूर्वक पढ़ाई करने या जांच-पड़ताल के लिए समय लाभदायक है। आपको धन और मान-सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर जा सकते हैं, वहीं सप्ताहांत का समय व्यक्तिगत रिश्तों के लिए शानदार है। कुछ आकस्मिक मेल-मुलाकातें भी हो सकती हैं, जो आपके पक्ष में होंगी। गणेश जी का आशीर्वाद आपके साथ है।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : आपकी ऊर्जा उच्च स्तरीय और बिखरी हुई है। घर और कार्यक्षेत्र में आपकी जिंदगी दो भागों में बंटी हुई है। आपकी मनोदशा और भावनाएं बेमेल नजर आ रही हैं। हफ्ते के मध्य में आप महत्वाकांक्षा से प्रेरित होंगे और आपमें सकारात्मकता, दृढ़ता, आत्म विश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। हो सकता है कि आप विकास और प्रगति के नए चक्र के मुहाने पर खड़े हों। खर्चे, प्यार, जुनून और लालच आप पर हावी रहेंगे। आप जल्दी में हैं और अधीर हैं। नई संभावनाएं बड़े नाटकीय रूप में आपके सामने आएंगी।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : आपका कार्य अच्छा चल रहा है। व्यक्तिगत मोर्चे पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आपको घरेलू मुद्दे भी संभालने पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आपका ऊर्जास्तर बना रहेगा। सफलता का ताज आपके सिर सजेगा। आप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि कुछ मामलों में आप अति का शिकार हो सकते हैं। आपको कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा साथ ही अपनी मित्र मंडली के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : इस समय आपके जीवन में स्थिरता आएगी। आप वर्तमान क्षण में जीते हैं और अपनी महत्वाकांक्षा से समझौता करने को तैयार नहीं हैं। आपके परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है या फिर सगाई या शादी समारोह हो सकता है। आप उत्सव में शामिल होंगे और विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। आप योजनाएं बनाते हैं, जो ज्यादातर काम तथा धन से संबंधित होती हैं। रचनात्मक लोगों के लिए यह समय बेहतरीन है। आप अपनी शानदार रचनाओं के लिए पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। आप परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। माता या पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। इसके अलावा आपको भाई-बहनों के साथ पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को भी सुलझाना पड़ सकता है। सुनिश्चित करें कि आप वार्ता में जरूर शामिल हों। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आप गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। अभी आपके पास करने के लिए बहुत सारे काम हैं। मैं यहां जोर देकर कहना चाहता हूं कि आमतौर पर आप भाग्यशाली हैं और धन के मामले में कुशल हैं। आपको कई मामलों में व्यावहारिक रवैया अपनाना चाहिए. यह याद रखें कि जीवन में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता।

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : महान दार्शनिक लाओत्जू ने कहा है, 'अगर आप उदास हैं, तो अतीत में जी रहे हैं। अगर आप उत्सुक हैं, तो भविष्य में जी रहे हैं। अगर आप शांत हैं, तो वर्तमान क्षणों में जी रहे हैं। इस समय आपका दिमाग कई कालों में विचरण कर रहा है। आप वर्तमान समय में नहीं हैं। धन को लेकर आप काफी चिंतित हैं और अतीत में खोए हुए हैं। हालांकि आपको इस बात का अहसास भी है कि इसका कोई फायदा नहीं है। जीवनसाथी, बच्चों, ससुराल पक्ष के लोगों या दोस्तों के साथ आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको महसूस होगा कि आप अपना संतुलन खो रहे हैं।

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : इस हफ्ते आप कड़ी मेहनत करेंगे और धन, जुनून व प्यार से जुड़े मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको यह चारों ही चीजें पसंद हैं, और ये आपके अस्तित्व का हिस्सा हैं। आप किसी उन्मत्त व्यक्ति की तरह अपना पूरा ध्यान सिर्फ काम पर केंद्रित करेंगे। आपके कार्यों में एक संतुलन भी देखने को मिलेगा। आप नए सौदे करेंगे और आपके सामने नए अवसर आएंगे। सबसे खास बात यह है कि आप अपने बैंक एकाउंट में बढ़ोतरी होते देखेंगे और इससे मिली खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गणेश जी का आशीर्वाद आपके साथ है।

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : इस हफ्ते आपके जीवन में कुछ भावुक क्षण आएंगे, लेकिन वो लंबे समय तक नहीं रहेंगे। आप सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं या साहसिक खेलों में भागीदारी कर सकते हैं। आप किन्हीं ऐसी गतिविधियों की तलाश में हैं, जिससे आपकी दिनचर्या में आई नीरसता दूर हो। आप कुछ अलग करने को प्रयासरत हैं। आप अपने करीबी व घनिष्ठतम मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवन द्वारा दिए जाने वाले मौकों का आप अच्छी तरह निरीक्षण करेंगे ताकि यह तय कर सकें कि आपको कौन सा विकल्प चुनना है। इसके अलावा आप अकेले यात्रा पर भी जा सकते हैं क्योंकि आप आत्मा की खोज में निकले हैं। गणेश जी आपको प्रोत्साहित कर रहे हैं।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : आपके भीतर मौजूद शक्तिशाली गहनता आपको आगे बढने को उकसा रही है। आप महत्वाकांक्षी और मेहनती हैं और जब किसी लक्ष्य को पाने का दृढ़ निश्चय आप कर लेते हैं, तो कुछ भी आपके रास्ते में नहीं आ सकता। आप अपने विरोधियों को परास्त कर देते हैं। आपकी नजर अर्जुन के समान अपने लक्ष्य पर टिकी रहती है। इस हफ्ते आपका ध्यान धन, उत्साह और जुनून से जुड़े मामलों पर केंद्रित रहेगा। आपको कुछ भी अब रोक नहीं सकता। मैं यह बात पहले भी कई भविष्यवाणियों में कह चुका हूं और दोबारा कह रहा हूं कि अच्छा समय आपकी जिंदगी में आने वाला है। बस थोड़ा धैर्य रखें।

Email: info@bejandaruwalla.com
Website:www.bejandaruwalla.com

Posted By: Chandramohan Mishra