वर्ल्ड फेमस एस्ट्रोलॉजर 'बेजन दारूवाला' ने 21 अक्‍टूबर से 27 अक्टूबर 2018 के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है इसलिए कृपया अपनी जन्मतिथि के अनुसार ही राशिफल देखिए।

मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : आप काफी तेज गति से आगे बढ़ेंगे। आप जिस गति से बढ़ रहे हैं, उसे देखकर मुझे एक महान कार रेसर निक्की लॉडा की याद आ गई. इन्होंने जीतने के लिए मृत्यु को भी पीछे छोड़ दिया था। अब कुछ भी आपको रोक नहीं सकता है। हालांकि कई मामलों में आप काफी लापरवाह हैं। फ्रेंच दार्शनिक देस्काट्र्स ने कहा था, 'मैं हूं क्योंकि मेरे पास विचार हैं। आप बड़ा सोचते हैं, शान से जीते हैं और दूसरों के लिए आपके दिल में प्यार ही प्यार है। गणेश जी आपसे काफी प्रभावित हैं क्योंकि आप मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : रूमी का कहना है, 'जब आप दिल से कोई काम करते हैं, तो आपको एक अलग ही खुशी महसूस होती है। भगवान जब भी देते हैं, छप्पर फाड़कर देते हैं। आप बिना किसी रुकावट के सफलता की राह पर बढ़ते जाएंगे। दो साथियों के बीच होने वाली मैत्री और किसी अकेले व्यक्ति की जिंदगी का आंकलन भी जन्मकुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को देखकर ही किया जाता है। आप कला व सौंदर्य की बौद्धिक प्रशंसा करने में सक्षम हैं। इस हफ्ते नए उद्यमों की शुरुआत होगी और आप विदेश में छुट्टियां मनाएंगे व मौज-मस्ती करेंगे। रोमांस आपके जीवन में बरकरार रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : मौजूदा समय आपके अनुकूल है और आप अपनी इच्छा से आगे बढने में सक्षम हैं। आपके ग्रह बिना किसी शर्त के यह संकेत दे रहे हैं कि यह समय किसी कार्य की शुरुआत के लिए उपयुक्त है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था, 'अपने मस्तिष्क को उत्कृष्ट विचारों से भरो, उनके बारे में दिन-रात चिंतन करो क्योंकि उसके मंथन से ही किसी महान कार्य का जन्म होगा। आपको कई पुरस्कार मिलेंगे और आपकी प्रशंसा होगी। यह समय नई आशाएं लेकर आया है। आप जिस कार्य में हाथ लगाएंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। अगर आप स्टार्टअप शुरू करने के लिए उपयुक्त समय की तलाश में थे, तो यही वह समय है। गणेश जी भी आपके साथ हैं।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : महान नाटककार व कवि विलियम शेक्सपीयर ने कहा था, 'मेरे शब्द ऊपर तक आते हैं, पर विचार गहराई में जाते हैं: विचारों के बिना शब्दों का कोई मोल नहीं। आप एक शानदार रचनात्मक चरण में हैं। यह समय लेखकों, कवियों, अभिनेताओं, फिल्मों से जुड़े कलाकारों और अन्य रचनात्मक उद्यमों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन है। आप सोशल नेटवर्किंग में भी काफी समय बिताएंगे। आप जीवन के हर क्षेत्र का अनुभव करना चाहते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संभवत: इस हफ्ते आप किसी उत्साहपूर्ण यात्रा पर जाएं।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : आप तेजी से आगे बढ़ेंगे क्योंकि अब आपके रास्ते में कुछ भी नहीं आ सकता है। आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं और उत्साह, महत्वाकांक्षा व आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। आप इस तरह खर्चे करेंगे, मानो दोबारा आपको मौका नहीं मिलेगा। यह समय आपके लिए काफी अच्छा है क्योंकि आप छुट्टियों पर जा सकते हैं, अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं और नए उद्यम शुरू कर सकते हैं। गणेश जी आपसे इस समय का सदुपयोग करने का आग्रह कर रहे हैं। यह समय अनुकूल है और समय के साथ चलना आपके हित में है।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : आपके लिए यह हफ्ता लंबा व कई घटनाओं से भरा हुआ होगा और आपको इसका ज्यादा लाभ भी उठाना चाहिए. इस हफ्ते आप यात्रा, बैठक, सम्मेलन, साक्षात्कार, सैर-सपाटे तथा बुद्धिमत्तापूर्ण कार्य के लिए समय निकालेंगे और संपर्क, संचार व करार आदि को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। आपके पास जादुई शक्ति है। आप किसी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर जा सकते हैं और निकट भविष्य में नए सौदे भी कर सकते हैं। आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस हफ्ते आपको धन के साथ-साथ महत्वपूर्ण लोगों का साथ भी मिलेगा, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गणेश जी यह देखकर बेहद खुश हैं।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : यह समय मिश्रित फल देने वाला है। आप कई समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं। आप किसी को परेशान नहीं करना चाहते, लिहाजा शांति बनाए रखने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आप व्याकुल करने वाले मुद्दों की जड़ तक पहुंचना चाहते हैं। आपके अंदर किसी बात का अहं नहीं हैं और आप शांतिपूर्वक रहना चाहते हैं। इस रवैये से आपको फायदा होगा और सामाजिक जीवन में आपका रुतबा भी बढ़ेगा। आप तकरार, झड़प और वाद-विवाद से दूर रहेंगे और सत्ता हासिल करने के लिए होने वाले खेल को पसंद नहीं करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : आप बेहद ताकतवर व महत्वपूर्ण हैं, और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा है। आप कड़ी मेहनत करेंगे और बहुत कुछ हासिल करेंगे। स्वयं की नजरों में आपकी छवि काफी उच्च है और आपका आत्मविश्वास व पौरुष भी प्रबल है। इसका प्रभाव आपके सभी कार्यों में नजर भी आएगा। आप अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ हैं और दूसरों के रास्ते में आए बिना आगे बढना जानते हैं। गणेश जी यह देखकर खुश हो जाएंगे कि आप जरूरत पडने पर दूसरों के लिए खड़े होने से नहीं चूकते। नए अवसर व योजनाएं आपके समक्ष आएंगी और आप उन्हें स्वीकार करेंगे। आप परिपक्वता के साथ आगे बढ़ेंगे।

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : इस हफ्ते एक नई तीव्रता आपको तपा सकती है क्योंकि आप काम को पूरा करना चाहते हैं और जल्दी में भी हैं। आप महसूस करेंगे कि आपने कुछ न करते हुए अपना काफी समय बर्बाद कर दिया है और यही बात आपको परेशान कर रही है। आप दूसरों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और नए उद्यमों की योजना बनाएंगे। इस हफ्ते कुछ गुप्त सौदे हो सकते हैं और आपका प्यार भी गहरा हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, वे मौज-मस्ती में अपना समय गुजारेंगे और जो शादीशुदा हैं, उनका समय अपने साथी के साथ गुजरेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ छुट्टियों पर विदेश जा सकते हैं। गणेश जी भी आपके साथ हैं।

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : डॉडिंकी ने कहा था- 'यदि आपको आज ठोकर लगे, तो हमेशा याद रखिए कि आपको चोट कहां पहुंची थी और आपको कैसा महसूस हुआ था। आगे जाकर अपना रास्ता बदल दें। जीवन हमें हुए दर्द और उससे मिले सबक से ही संवरता है। गणेश जी भी इस बात से सहमत हैं। आप अत्यधिक भावुक अवस्था में हैं और अतीत में गोते लगा रहे हैं। आप पुराने दोस्तों से मिलेंगे और पुराने दिनों को याद करने में अपना समय बिताएंगे। हालांकि यह समय हर प्रकार से सुखद है, लेकिन आप कोई बड़ा कार्य हाथ में लेने को तैयार नहीं हैं। पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण बन सकता है। बच्चे आपके जीवन में खुशियां लाएंगे।

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : आपके रास्ते में कई बड़ी रुकावटें आएंगी, लेकिन आप उन्हें बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे। आपको काफी खर्चे भी करने पड़ेंगे, लेकिन निकट भविष्य में कई नए सौदे भी होते दिखाई दे रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोग अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वास्तुकारों, ठेकेदारों और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा है। आप सट्टेबाजी में भी इच्छुक हैं। कुछ ऐसा घटित होगा, जो आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा। गणेश जी की नजर आप पर है। जब आपको इस बात का अहसास होगा कि आपके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है, तो लाओत्जू की कही बात आपको याद आएगी कि यह दुनिया आपके लिए ही है।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : गणेश जी कहते हैं कि आपका मूड बहुत अच्छा है। आप अपना लक्ष्य व अपनी गति स्वयं निर्धारित करेंगे। आप महत्वाकांक्षी हैं और राष्ट्र निर्माण के कार्य में लग जाना चाहते हैं। सुनने में भले ही यह थोड़ा अतिवादी लग रहा हो, लेकिन इस हफ्ते आप कुछ ऐसे ही मूड में रहेंगे। अपने करियर में आप आगे बढ़ेंगे और जो लोग फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रहे हैं, वे काफी हद तक अपने ग्राहक आधार में बढ़ोतरी करेंगे। आप सही मौकों का चुनाव करेंगे और बचत की नींव रखने में भी कामयाब होंगे। आपको प्रसिद्धि और उससे मिलने वाली प्रशंसा पसंद है। लिहाजा आप मौजूदा समय का लुत्फ उठाएंगे।

Email: info@bejandaruwalla.com
Website:www.bejandaruwalla.com

Posted By: Chandramohan Mishra