वर्ल्ड फेमस एस्ट्रोलॉजर 'बेजन दारूवाला' ने 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2018 के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है इसलिए कृपया अपनी जन्मतिथि के अनुसार ही राशिफल देखिए।


मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : गणेश जी कहते हैं कि आप ब्रह्मांड विज्ञान, जो कि पूर्ण ब्रह्मांड का एक अध्ययन है, से लेकर अपने खाली समय में बांसुरी बजाने तक कोई भी काम बड़ी ही आसानी से करने में सक्षम हैं और गणेश जी यह भी कह रहे हैं कि आपको अपनी इस क्षमता पर गर्व होना चाहिए. आपको जिस भी क्षेत्र में रुचि है, फिर चाहे वो कंप्यूटर हो, बच्चों के मामले हों (उनके बारे में सोचना या उन्हें दुनिया में लाना), खेलकूद हो, मौज-मस्ती हो, हॉबी की बात हो या कोई बड़ा रचनात्मक कार्य (महाकाव्य, सिनेमा, चित्रकला, नाटक, अनुसंधान, सांख्यिकी सर्वेक्षण या फिर वित्तीय नीतियां बनाना), उसे शुरू करने का सही समय यही है।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : नौकरी, धन, पालतू पशुओं और उन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए यह समय बेहद विशिष्ट है, जिन्हें छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है। इस हफ्ते स्वास्थ्य से जुड़े मामले भी प्रमुखता में रहेंगे और उसका एकमात्र कारण यही है कि अत्यधिक दबाव और तनाव स्वाभाविक रूप से अपना होने का अहसास खराब स्वास्थ्य के जरिए ही दर्शाते हैं। बीमारी का भ्रम कई वृषभ राशि वाले लोगों की कमजोरी है। इस राशि के लोग अच्छे लेकिन अत्यधिक संवेदनशील होते हैं। लिहाजा इसे एक चेतावनी के रूप में लें। अगर आप स्टार्टअप शुरू करने के लिए उपयुक्त समय की तलाश में थे, तो यही वह समय है।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : यह हफ्ता आपके लिए कई प्रकार की गतिविधियों से भरा हो सकता है। सूर्य का शानदार स्थान आपको शोहरत देगा। मजबूत बृहस्पति धन, शादी व स्थानांतरण जैसे मामलों में आपकी मदद करेगा, आपको उदार बनाएगा और प्रिय लोगों का सान्निध्य दिलाएगा। मंगल आपको जरूरी ऊर्जा प्रदान करेगा। जहां रुकावटों और निराशाओं का दाता शनि है, वहीं बृहस्पति सुखद संदेश और समृद्धि देने के लिए जाना जाता है। लिहाजा यह समय आपको मिश्रित फल देने वाला होगा। आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अलगाव की संभावना भी है।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : गणेश जी दृढ़तापूर्वक कह रहे हैं कि आर्थिक और पारिवारिक मामलों पर आपको सुदृढ़ता और गहराई से ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। जब बात आर्थिक मामलों की होती है, तो उसमें ऋण, निधि, निवेश, संपत्तियां, देनदारियां व कर्ज, संयुक्त धन, बीमा, गहने, आयकर, बहुत विशेष रूप से आपकी अर्जित आय, किराए, शेयर, ऋणपत्र और खरीद-फरोख्त भी शामिल होता है। इसके अलावा, और यह भी समान रूप से आवश्यक है कि, जो लोग भाषण या लेखन के क्षेत्र में हैं उन्हें इस हफ्ते अतिरिक्त मौके मिलेंगे। जिनके जरिए वे आगे बढ़ सकते हैं। गणेश जी यह देखकर खुश हो जाएंगे कि आप जरूरत पडऩे पर दूसरों के लिए खड़े होने से नहीं चूकते।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : यह हफ्ता आपको तनावपूर्ण स्थितियों और परिस्थितियों से मुक्त कराएगा। आप काफी व्यस्त रहेंगे और तेज गति से आगे बढ़ेंगे फिर चाहे वह भारी उद्योग का मामला हो या फिर यात्रा, सैर-सपाटे व तीर्थयात्रा का, क्लब व संस्थान में भर्ती होना हो या फिर अपनी व उस कंपनी की छवि को सुधारना हो जिसका आप प्रतिनिधित्व करते हैं, धार्मिक प्रभाव हो या आध्यात्मिक अनुभव, प्रचार हो या रीति-रिवाज और धूमधाम हो या कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े मामले। आप जल्द से जल्द उपयुक्त लोगों और सही जगह पर पहुंचना चाहते हैं।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : गणेश जी कहते हैं कि आराम, मौजमस्ती और तरक्की करने के बाद, इस हफ्ते आपकी घरेलू और बाहरी दुनिया वास्तव में एक-दूसरे के साथ घुल-मिल जाएंगी और बहुत ही खूबसूरती से आपस में मेल खाएंगी। यानी इस हफ्ते आपको अपना लक्ष्य पाने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य तक आप अपने सभी आवश्यक काम पूरे कर लेंगे। इस बात का फायदा उठाएं और बचे हुए समय में उन कामों को अपने हाथ में लें, जिन्हें आप लंबे समय से टालते आ रहे हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ छुट्टियों पर विदेश जा सकते हैं।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : कवि थॉमस कैम्पियन ने गीत लिखा था, 'उसका चेहरा वह बाग है, जहां खूबसूरत गुलाब और कुमुद खिलते हैं। शायद उन्होंने यह गाना आपके लिए ही लिखा था। आप सबको प्यार देंगे और बदले में आपको भी ढेर सारा प्यार मिलेगा। भले ही अस्थाई लेकिन आप धरती पर स्वर्ग पा सकते हैं! और हां, अपने कठिन प्रयासों के फलस्वरूप आपको 'सुखद फल' प्राप्त होंगे। क्या यह अद्भुत नहीं है? मैं आपके लिए खुश होने वाला पहला व्यक्ति बनना चाहता हूं। गणेश जी कहते हैं कि यह हफ्ता आने वाले समय से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : धन प्रदान करने वाले बृहस्पति, वेग प्रदान करने वाले मंगल और सुख-सुविधाएं देने वाले शुक्र के साथ चंद्रमा बेहद खूबसूरती से जुड़ा हुआ है। लिहाजा यह हफ्ता अपने विचार प्रकट करने, आगे बढऩे, बातचीत करने, संपर्क कायम करने, सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने और मिलनसारिता (इसमें आप बहुत अच्छे हैं) के लिए उपयुक्त है। यह समय न सिर्फ खुद को बल्कि दूसरों को भी खुश करने के लिए है। अपना काम पूरा करते हुए दूसरों को खुश करना आपका सिद्धांत होना चाहिए. जिनका रुझान संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला, मॉडलिंग और एक्टिंग में है, वे अपने लक्ष्य हासिल करेंगे।

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : गणेश जी कह रहे हैं कि अब हम असल मोजैक में आए हैं। मैंने मोजैक इसलिए कहा क्योंकि इस हफ्ते तीन स्थितियां लगभग एकसाथ चलती रहेंगी: एक- ऊर्जा और उत्पादन का जबरदस्त निर्गमन यानी आप अत्यधिक ऊर्जा से युक्त रहेंगे और हद से ज्यादा काम करेंगे, इतना कि इसका असर नवंबर में भी देखने को मिलेगा। दूसरा- अपने काम को लेकर आपको दुर्लभ अंतर्दृष्टि का अहसास होगा, जो कई बार आपको आत्मविश्लेषण और आत्म सुधार के लिए प्रेरित करेगी। तीसरा- घर, कार्यालय या दुकान में बदलाव होगा। हो सकता है कि आप इनके स्थान में परिवर्तन भी करें।

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : गणेश जी मुस्कुराते हुए कह रहे हैं कि यह समय अच्छे खान-पान, उत्कृष्ट कपड़ों, चमकदार आभूषणों, मौद्रिक लेन-देन, तेज व उग्र गति से आगे बढऩे और घूमने-फिरने के बारे में है। इन सभी चीजों का लुत्फ उठाने का एक रहस्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा सामाजिक और मिलनसार रहें। जी हां, सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी स्थिति को बेहतर बना सकती है और निश्चित रूप से हमेशा मददगार साबित होती है। आपकी खूबियां सहज-ज्ञान, शिष्टता और आकषर्ण हैं, न कि ठंडे तर्क-वितर्क और विश्लेषण. जब तक आप यह बात याद रखेंगे, तब तक सब ठीक रहेगा। आपको पार्टियों, डिनर, लंच, दावतों आदि में हिस्सा लेना चाहिए. खूब मजे करिए!

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : इस हफ्ते प्यार आपके जीवन में आसानी से दस्तक देगा, बच्चे जीवन में संतुष्टि प्रदान करेंगे, नए उद्यम शुरू होंगे, फैक्ट्री या इंडस्ट्री का विस्तार संभव है और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे, कम से कम आंशिक रूप से। यह सबकुछ आगामी समय के बारे में काफी कुछ कह रहा है। जो लोग सिनेमा, कला, अनुसंधान, मनोरंजन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, वो अपने करियर को बहुत खूबसूरती से आगे बढ़ाएंगे। जो लोग फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रहे हैं, वे काफी हद तक अपने ग्राहक आधार में बढ़ोतरी करेंगे। आप सही मौकों का चुनाव करेंगे और बचत की नींव रखने में भी कामयाब होंगे।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : गणेश जी कहते हैं कि गंगा और यमुना के संगम की तरह आपके जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलू- घर और बाहरी दुनिया भी आपस में मिल जाएंगे और यह आपको असीम संतुष्टि प्रदान करेगा। मंगल और वरुण का खूबसूरत स्थान आपको सफलता के साथ-साथ खुशी मिलना भी सुनिश्चित कर रहा है। हालांकि अभिभावकों, ससुराल पक्ष के लोगों, बड़े-बुजुर्गों, वरिष्ठ सहयोगियों का स्वास्थ्य कुछ चिंता के क्षण दे सकता है। इन ग्रहों का स्थान यात्रा के संकेत भी दे रहा है। चलिए मैं यही बात आपको दूसरी तरह से बताता हूं। इस हफ्ते प्यार और उत्साह आपके सहयात्री होंगे।

Email: info@bejandaruwalla.comWebsite:www.bejandaruwalla.com

Posted By: Chandramohan Mishra