वर्ल्ड फेमस एस्ट्रोलॉजर 'बेजन दारूवाला' ने 30 सितंबर से 06 अक्टूबर 2018 के लिए सभी राशियों का उत्‍तम राशिफल बताया है। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है इसलिए कृपया अपनी जन्मतिथि के अनुसार ही राशिफल देखिए।

मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : गणेश जी कहते हैं कि आप कुशाग्र बुद्धि के मालिक हैं। दूसरों के साथ आपकी बातचीत काफी त्वरित और प्रासंगिक होती है। आपको इस बात का सहज ज्ञान है कि दूसरे आपसे क्या चाहते हैं और आप यह भी समझते हैं कि आप उन्हें मनमाफिक लाभ पहुंचा सकते हैं। आप सतर्क भी रहते हैं और समझदार भी हैं। यह समय हर प्रकार के व्यावसायिक लेन-देन के लिए उपयुक्त है। काम के मामले में आप चालाक व चतुर हैं और जांच-परखकर ही कोई सौदा करते हैं। हालांकि कई बार आप निर्दयी भी हो जाते हैं और अनैतिक होने का जोखिम लेने से भी नहीं चूकते। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप पैसे व शॉर्टकट का सहारा लेते हैं।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : इस हफ्ते आप तत्परता से अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे, हालांकि बहुत कुछ आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली पर भी निर्भर करेगा। आपकी व्यक्तिगत जरूरतों और व्यावसायिक दायित्वों के बीच कुछ खिंचाव है, जिसके कारण आपको अलग-अलग दिशाओं में भागना पड़ता है। कभी-कभी आपको ऐसा भी महसूस हो सकता है कि आपने जो नींव स्थापित की थी, वो टूट रही है। आप इन बातों के कारण भावनात्मक और अतार्किक भी हो सकते हैं। हालांकि दूसरी तरफ आप चाहें तो इस हफ्ते आने वाली परिस्थितियों और मौजूदा तनावों का फायदा उठाकर, उसे अपनी उपलब्धि में भी बदल सकते हैं।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु कहते हैं, 'जीवन एक प्रकार की भागीदारी है। जहां भागीदारी नहीं, वहां जीवन नहीं है। इस हफ्ते अप्रत्याशित लाभ मिलेगा पर आपको खर्चे भी करने पड़ेंगे। यह समय काफी भाग्यशाली है, लिहाजा आप जो चाहते हैं वही पाएंगे। आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर जा सकते हैं, आपके काम की प्रशंसा होगी और पुरस्कार भी मिलेगा। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपको पैसा और शोहरत दोनों ही मिलेंगे। अपनी मित्र मंडली में आप सबके चहेते हैं। आप जिस चीज को हाथ लगाएंगे, वो सोना बन जाएगी। आपके जीवन में कुछ भी गलत घटित नहीं होगा। वास्तव में सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से घटित होगा।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : आप सफलता को दूर से देखने की क्षमता रखते हैं और यह भी जानते हैं कि उसे पाने के लिए क्या किया जाना चाहिए. आप कड़ी मेहनत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कभी-कभी काम करने के दौरान आप आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से रनों का ढेर लगाने वाले क्रिस गेल के समान प्रतीत होते हैं। आप न सिर्फ पहल करते हैं, बल्कि जोखिम लेने को भी तैयार रहते हैं। इससे आपके विरोधियों को स्वत: ही मैदान छोडऩा पड़ता है। वास्तव में आप कभी गलत हो ही नहीं सकते। भाग्य आपके साथ है। आप भगवान की सबसे प्रिय संतानों में से एक हैं। गणेश जी आपके लिए खुश हैं।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : आपके जीवन में स्थिरता, सफलता और पैसे की आमद बनी रहेगी। आप वृहद स्तर पर जीते हैं और दूसरों के लिए बड़ा दिल रखते हैं। आप आधे मन से काम करने में विश्वास नहीं रखते हैं। आपको खर्चा करना पड़ेगा, लेकिन आप उन्हें व्यावसायिक निवेश के नजरिए से ही देखेंगे। आपका व्यक्तिगत जीवन काफी उज्ज्वल है। आप उसमें पूरी तरह डूबे रहना चाहते हैं। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। आप नए लोगों से मिलेंगे और नई संभावनाएं भी आपके समक्ष आएंगी।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : सफलता की दौड़ में आप तेज भाग रहे हैं। आप एक विजेता हैं, जिसके साथ हर कोई भागीदारी करना चाहता है। इस समय आपके सामने गंभीर चुनौतियां नहीं हैं, लिहाजा यह समय सहज है। भाग्य आप पर मेहरबान है। आप भी यह महसूस करते हैं और काफी हद तक उदार रहने की कोशिश करते हैं। आप परोपकारी गतिविधियों से जुडऩे की मंशा से जरूरतमंदों की मदद करेंगे और कई सामाजिक कार्य करेंगे। ऐसे प्रयासों में सक्रियता दिखाने के कारण आपकी प्रशंसा होगी। हालांकि आपमें अहं का भाव बढ़ेगा और आप किसी भी प्रकार के तिरस्कार को अपने प्रभुत्व पर चुनौती की तरह लेंगे।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : आप अपने कुछ कदम पीछे खीचेंगे और जिंदगी से अपनी उम्मीदों तथा अपने लक्ष्यों का नए सिरे से जायजा लेंगे। आप देखेंगे कि आपके लिए कौन सी चीजें उपयोगी रही हैं और किन चीजों को जीवन से बाहर निकालने की जरूरत है। दरअसल, आप अनाज में से चोकर निकालकर पोषण देने वाले तत्वों को रखना चाहते हैं और बेकार चीजें फेंक देना चाहते हैं। आप दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। सही निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए आप दूसरों की राय भी जानेंगे। आप जीवन में कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए तैयारी जरूरी है।

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : आपका दिमाग सभी दिशाओं में भाग रहा है। आप एक ही बार में अलग-अलग दिशाओं में दौड़ रहे हैं। जब तक आप अपने दिमाग को उपयोग में लाते हुए किसी एक दिशा की तरफ अपना ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे, तब तक आपको कुछ भी महत्वपूर्ण हासिल नहीं होगा। लेकिन निष्क्रियता भी एक प्रकार का कार्य है। अपने दिमाग को शांत कर उसमें चल रही बातों को समझने का प्रयास करें, आपको स्वत: ही अनुमान हो जाएगा कि आप किधर जा रहे हैं। 'निराशावादी हर अवसर में मुश्किलें देखते हैं। आप एक-एक करके सभी का सामना करेंगे। गणेश जी आपका हाथ थामे हुए हैं।

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : आप इस हफ्ते संपर्क और संचार बढ़ाने की कोशिश में हैं और इसके लिए आप हर तकनीक का फायदा उठाएंगे। आप पूरी दुनिया तक पहुंचना चाहते हैं, जिसके लिए आप यही तरीका अपनाने वाले हैं। संन्यासी पेमा कॉड्रन कहती हैं, 'जो लोग उस नई संस्कृति की शुरुआत करते हैं, जिसकी जरूरत महसूस की जा रही हो, वो कभी असुरक्षित होने से नहीं घबराते हैं। आप अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलेंगे और मुश्किल रास्तों को पार करेंगे। आप अपने अंतर्मन की पुकार सुनेंगे और नियमों को तोड़कर आगे बढ़ेंगे। कुछ भावनात्मक पलों का सामना भी आपको करना पड़ेगा और इस दौरान आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : इस समय आपके जीवन में अधिक स्थिरता है और आप विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करेंगे। आप दूसरों को दुख पहुंचाए बिना स्वयं के अधिकारों के लिए खड़े होते हैं। आप काफी स्पष्टवादी हैं, लेकिन अपनी बात को सरल तरीके से रखना जानते हैं। आप सीधा और स्पष्ट बोलते हैं और अपनी बातों को पूरी ईमानदारी से रखते हैं, वो भी बिना किसी को चोट पहुंचाए. आप अपनी व्यक्तिगत पहचान बनाने की जरूरत और दुनिया से जुड़कर रहने की जरूरत, दोनों में संतुलन बनाए हुए हैं। आप काफी आकर्षक, मित्रवत और सबके प्रिय हैं। आप अपना काम निकलवाना जानते हैं और कोई उस पर आपत्ति नहीं कर सकता।

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : इस हफ्ते आप नई खोज करेंगे, नए लोगों से मिलेंगे और दुनिया को देखने के लिए नया नजरिया गढ़ेंगे। आप ऊर्जा, उत्साह व उत्सुकता से भरे हुए हैं और जीवन के नए-नए अहसासों को तलाश रहे हैं। हालांकि इस दौरान आप हद से ज्यादा कठोर हो सकते हैं और इससे आपकी योजनाओं व कार्यों की गति टूट सकती है। हालांकि यह कई रहस्योद्घाटनों और नए विचारों पर काम करने का समय भी है। जीवन के कई नए आयाम आपके सामने आएंगे। आपको मौजमस्ती और मनोरंजन करने का अवसर मिलेगा और आप अपनी विचित्र अभिव्यक्तियों द्वारा उनका आनंद लेंगे। जिंदगी आपको खुलकर जीने का अवसर दे रही है।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : आप गुप्त प्रेम संबंधों में डूबे हुए हैं। आपकी छिपी इच्छाएं अब सामने आ रही हैं और आप खुलकर उनकी अभिव्यक्ति भी कर रहे हैं। जो लोग किसी के लिए प्रतिबद्ध हैं, वो अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। चूंकि आप अपने पुराने दोस्तों और प्रियजनों से मिलेंगे, लिहाजा इस हफ्ते आपको मौजमस्ती और पार्टी करने का मौका मिलेगा। आप पर अपने दोस्तों का काफी प्रभाव है और आपको आकर्षण का केंद्र बनना पसंद है। आपको शोहरत पसंद है और शोहरत भी आप ही के लिए है। कलात्मक गतिविधियों के लिए भी यह समय अच्छा है क्योंकि आपके भीतर छिपी रचनात्मकता की झलक दिखाई देगी। बच्चे खुशियां लेकर आएंगे।

Email: info@bejandaruwalla.com
Website:www.bejandaruwalla.com

Posted By: Chandramohan Mishra