गर्मियां शुरु होते ही आप को खान-पान से जुड़ी कई समस्‍यायें घेर लेती हैं। गर्मी के कारण लोग ऑयली चीजों से भी दूरी बना लेते हैं। कुछ चीजें खाने से हमारे शरीर को और गर्मी लगने लगती है। गर्मियों में ऐसी चीजों को सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं। सेहत को लाभ पहुंचायें। हम आप को बतायेंगे कि गर्मियों में आप को क्‍या खाने-पीने से राहत मिलेगी।


1-छाछ गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए छाछ पीना चाहिए। इसमें क्टिक एसिड  है, जो स्वास्थ्यवर्धक होता है। इससे शरीर में चुस्ती बनी रहती है। अगर छाछ को खाने के बाद लिया जाए तो खाना अच्छे से पच जाता है। 3- खीरे खीरे को आप सलाद और रायते में प्रयोग कर सकते हैं। गर्मियों के लिए खीरे बहुत बैस्ट है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह ऑयली त्वचा को ठीक करता है और गैस, एसीडिटी, सीने में जलन की समस्याओं खत्म करता है। 5- कीवी कीवी में विटामिन बी1, बी2, बी3, सी और के मौजूद होते हैं। गर्मी में कीवी खाने से हृदय, दांत, किडनी और ब्रैन से जुड़ी सभी प्रॉबल्म दूर रहती है। 7- नींबू पानी
गर्मी में खाने से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने को मन करता है। ऐसे में नींबू पानी, कोई शेक या शरबत बनाकर पीएं। इससे शरीर की गर्मी दूर होगी।

Food News inextlive from Food Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra