Meerut: कोहरा ठंडी हवा और कड़ाके की ठंड ने इस समय जीना मुहाल कर रखा है. ऐसे में बीमार पडऩे की भी संभावना बढ़ गई हैं. कैसे बचा जाए इस ठंड से? कैसे खुद का करें बचाव? तो आपको बताते हैं इस ठंड भरे मौसम से बचने के दस उपाय. जो आपको इस ठंड में भी स्वस्थ्य रख सकती है.


1. पानी जरूर पिएं: ठंड में पानी पीने का मन नहीं करता है। ऐसे में ठंड में लोग अपने शरीर के मुताबिक पानी लेना बंद कर देते हैं। लेकिन ये पानी की कमी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपका शरीर रूखा हो जाता है और आपको सर्दी सताने लगती है। 2. स्ट्रेस को कम कर दें: इस सर्दी ज्यादा स्ट्रेस लेना आपके लिए परेशानी बन सकता है और आपको बीमार कर सकता है। ऐसे में अपने काम में स्ट्रेस कम लें, हो सके तो जरूर हफ्ते में एक दिन अपनी फैमिली और फ्रेंडस के साथ सुकून भर पल बिताएं।


3. हेल्थी इटिंग: सर्दियों में फिट रहने के लिए आपको अपने इटिंग शेडयूल को भी चेंज करना होगा। ऐसे में आपको अधिक संख्या में फ्रेश फ्रूटस लेने होंगे तो साथ ही सब्जियां भी अधिक खानी होंगी। अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो आपके लिए नॉनवेज भी फिट रहने का एक अच्छा फार्मूला साबित हो सकता है। 4: सप्लीमेंटस इज बेटर: आपके लिए सर्दियों में बचने के लिए सप्लीमेंटस भी बेहतर ऑपशन हो सकते हैं। सर्दियों में आप दूध अधिक पीएं। साथ ही अगर अंडा खाते हैं तो उसे भी अपनी डाइट में शामिल करें।

5. एक्सरसाइज कम्पलसरी: बेशक ठंड है और आपका बिस्तर से उठने को मन नहीं करता है। गर्मियों में जो एक्सरसाइज का रूटीन बना बेशक वो बिगड़ गया होगा। ऐसे में आपको ये रूटीन सर्दियों में भी बरकरार रखना होगा। बेशक थोड़ा लेट ही सही। हल्की फुल्की एक्सरसाइज आपके लिए बेहतर हो सकती है। 6. सोना जरूरी है: शरीर को सोने के लिए आम तौर पर छह से आठ घंटे की नींद जरूरी होती है। लेकिन अगर आप ये रूटीन नहीं बना पा रहे हैं तो आपकी बॉडी रिलेक्सड नहीं होगी और नींद एक तरह से आपके शरीर की बैट्री को रिचार्ज करती है। ऐसे में जरूरी है कि आप विक के मिड में एक बार जरूर जल्दी सोने की आदत डालें। 7. वाश योर हैंड: सर्दियों में आपका रेगूलर हैंड वाश करना बहुत जरूरी है। अगर आप ये नहीं करते हैं तो आप बैकटिरिया और वायरस का शिकार हो सकते हैं। ऐसे जरूरी है कि आप अपने हाथों को रेगूलर वाश करें जिससे आप किसी भी तरह के वायरस से बच सकते हैं। 8. नो स्मोकिंग: अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो इसे आपको छोडऩा होगा, बेशक ये थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए इसे आपको क्विट करना होगा। क्योंकि स्मोकिंग आपके इमियून सिस्टम को इफेक्ट करती है।

9. रिजेेक्ट शुगर: सर्दियों में आपको शुगर से नाता तोडऩा होगा। लेकिन केवल केके और कुकीज से ही नहीं बल्कि बे्रड, पास्ता, चावल, स्टोर से खरीदा फ्रूट जूस का सेवन नहीं करें। क्योंकि ये सभी शुगर प्रोडेक्टस आपके इमियून सिस्टम से कंप्रोमाइज करते हैं। 10. कभी कभी हम सोचते हैं कि हम विक महसूस कर रहे हैं खुद को डाउन महसूस करते हैं। तो आपको सभी डेयरी प्रोडक्ट, एल्कोहल, ब्रेड, राइज, पास्ता का का सेवन छोडऩा होगा। आपको विटामिन सी लेनिा होगा। अगर आप मात्र छह घंटे की नींद ले रहे हैं तो इसे आठ घंटे में बदले। ये भी हैं जरूरी सर्दियों में आपको ज्यादा कैलोरी और जिंजर, गार्लिक स्पाइसेज लेने चाहिए जो आपकी बॉडी को हीट देती हैं। - आपको सर्दियों में टोपी पहननी चाहिए। जो कानों को ढकती हो। - ये वेदर स्पेशली आपकी स्किन के लिए नुकसान दायक होता है ऐसे में आपको मोस्चोराइजर क्रीम का रोज इस्तेमाल करना चाहिए, ठंड में जाने से पहले। - सूरज से बचने के लिए आपको सन ब्लाक भी पहनना चाहिए। - हिटर का प्रयोग अपने रूम में करना चाहिए जो हूमिडिटी लेवल को इंडोर में बरकरार रखती है।
सर्दियों में अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें। सर्द मौसम से आकर एक दम से गर्म एटमोस्फेयर में ना बैठें। अपने हाथों को रेगूलर धोएं। साथ ही हो सके तो बेवजह ठंड में ना घूमें। डॉ। प्रदीप गौड़, फिजिशियन सर्दियों में अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में कभी भी बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन पर मॉचराइजर लगाएं। डा। आरती जैन, डर्मेटोलोजिस्ट

Posted By: Inextlive