-संडे को राजा चित्रकेतु, अजामिल और नरसिंह भगवान अवतार की सुनाई जाएगी कथा

>BAREILLY :

त्रिवटी नाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास जया किशोरी जी ने दूसरे दिन माता अनुसुइया की कथा सुनाई। कथा में यजमान रहे पंकज अग्रवाल व कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने व्यास पीठ की आरती की। इसके बाद कथा की शुरूआत हुई।

मनुष्य जन्म श्रेष्ठ

कथा में जया किशोरी ने सुनाया कि ईश्वर मनुष्य को बुद्धि विवेक और करुणा आदि देते हैं। क्योंकि सभी योनियों में यह जन्म श्रेष्ठ माना जाता है। इस जन्म को यूं ही व्यर्थ नहीं करना चाहिए। बल्कि जितना संभव हो उतना इस जन्म को परमार्थ बनाना चाहिए। कथा में बताया कि सर्वप्रथम नारद ने पृथ्वी पर आकर भागवत कथा वेदव्यास जी को सुनाई थी। वेद व्यास जी ने विस्तृत रूप से सभी वेदों के ज्ञान व ईश्वर के सभी 24 अवतारों को मनमोहक रूप कथा के दौरान पेश किया। दूसरे संवाद में उन्होंने माता अनुसुइया सतीत्व की परीक्षा लेने गए ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कथा सुनाई। माता अनुसुइया ने तीनों को बाल रूप में पहुंचाने व उनकी हठ पूरी करने के लिए मंचन बाल कलाकारों के माध्यम से कराया गया। उन्होंने सात अमर ऋषियों के बारे में भी बताया जो अमर हैं और आज हमारे बीच भी हैं। ये हैं अश्वथामा, बाले, वेद व्यास, हनुमान, विभीषण और परशुराम।

आज होगी भगवान नरसिंह की कथा

इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ता, कथा संयोजक प्रवीन गोयल ने बताया कि संडे को राजा चित्रकेतु, अजामिल और नरसिंह भगवान अवतार की कथा होगी। कथा में शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार, पप्पू गिरधारी, मनमोहन, योगेन्द्र अग्रवाल, संजीव खंडेलवाल और रामदयाल मेहता आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive