PATNA : वह अपनी जिंदगी से परेशान थी या परेशान की जा रही थी. उसने सुसाइड किया या किसी साजिश का शिकार बनी. जो भी हो पर शुक्रवार को गोरेगांव स्थित महाडा कॉलोनी के आर फोर बिल्डिंग में मिस पटना रह चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस रूबी सिंह ने सुसाइड कर लिया.


रूबी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत आलोक कुमार की 'हो गईल बा प्यार ओढ़निया वाली से' की थी। इस फिल्म में उसके हीरो थे सुनील छैला बिहारी। इसके अलावा 'मेहंदी रचाइब तोहरे नाम के', 'होत बा जवनिया जियान ए राजा जी', 'ओढ़निया कमाल के', 'चोरवा बनल दामाद' सहित 30 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म थी निर्देशक शाद कुमार की 'त्रिनेत्र'। इस मूवी में वो पंकज केसरी के अपोजिट नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्में 'भईल तोहरा से प्यार', 'ऐलाने जंग', 'हमरा नामे जिला हिलेला' थीं। हाल ही में रूबी ने शाद कुमार की फिल्म 'गौतम-गोविंदा' साइन की थी। 'सातों वचनवा निभाईं सजनवा' सीरियल के अलावा रूबी ने दो दर्जन से अधिक म्यूजिक एलबम में भी काम किया था। 'हार से नथुनिया' और 'कब होई गवनमा हमार' सुपरहिट हुआ था। Woh real stunt!
भोजपुरी फिल्म की 'लकी एक्ट्रेस' के नाम से मशहूर रूबी ने अपनी फिल्म 'त्रिनेत्र' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा किया था, जिससे तब पूरी यूनिट भौंचक्का रह गई थी। दरअसल, निर्देशक शाद कुमार की फिल्म 'त्रिनेत्र' की शूटिंग मड आईलैंड के मनीषा बंग्लो पर चल रही थी। सीन के मुताबिक रूबी को अपने पिता देवा मल्होत्रा से बचने के लिए भागना था।


इस दौरान उसे छत की मुंडेर से नीचे उतरना था। शूटिंग शुरू होते ही रूबी ने सीन में रियलिटी लाने के लिए खुद ही कूदने का फैसला किया। निर्देशक और फाइट मास्टर के मना करने के बावजूद रूबी ने पतली रस्सी के सहारे छत से छलांग लगा दी थी। शॉट खत्म होने के बाद रूबी को पूरी यूनिट ने शाबासी दी थी। इस सीन पर रूबी का कमेंट था कि मैं बिहार में पली-बढ़ी हूं। गांव के खेत-खलिहान और बगीचे से अच्छी तरह वाकिफ हूं। गांवों में पेड़ पर चढऩा और कूदना तो आम बात है, इसलिए मुझे यह सीन करने में कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। अच्छा डांस करती थी

रूबी की दो फिल्में लगभग तैयार थी, जो अप्रैल के आसपास रिलीज होनी थी। 'ऐलाने जंग' और 'हमरा नामे जिला हिलेला" में उसके अपोजिट हैं विनय आनंद। भोजपुरी के 'स्मार्ट हीरो' कहे जाने वाले विनय आनंद ने बताया कि रूबी बहुत अच्छी लड़की थी। उसकी परफॉर्मेंस बेस्ट हुआ करती थी। उसको देखकर कभी लगता ही नहीं था कि वह इस तरह हम लोगों को छोड़कर चली जाएगी। वह बहुत अच्छा डांस भी करती थी। शूटिंग के दौरान सेट पर भी उसका कोई नखरा नहीं रहता था। अच्छे बिहैवियर के कारण हर कोई उससे खुश रहता था। विनय ने कहा कि मैं हमेशा उससे यही कहता था कि यार, तुम मेरे लिए लकी हो। दरअसल, मैं रूबी स्टोन पहनता हूं और कोइंसिडेंटली उसका नाम भी रूबी था। जैसे मैंने अपनी बेटी खो दीदो फिल्मों में उसके साथ काम कर चुकीं नीलिमा सिंह ने बताया कि एक सीरियल 'सातों वचनवा निभाईं सजनवा' में दो साल तक हम साथ थे। उसमें वह लीड रोल में थी। उसके साथ काम करने में बहुत मजा आता था। वह हमेशा हंसाते रहती थी। कभी लगता ही नहीं था कि वह एक एक्ट्रेस है। 'फुलौरी बिना चटनी' फिल्म में मैंने उसकी मौसी का रोल किया था, तो 'चोरवा बनल दामादÓ में मैं उसकी मां बनी थी। रूबी बहुत ही सुलझी हुई लड़की थी। मुझे तो ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपनी बेटी खो दी। वह बहुत प्रोफेशनल थी
वहीं, भोजपुरी की उभरती एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बताया कि मैं उन्हें बुआ कहकर बुलाती थी। हालांकि मुझे उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला, पर हमारे बीच हमेशा बातचीत होती रहती थी। उधर, 'त्रिनेत्र' फिल्म में उसके अपोजिट रहे पंकज केसरी ने बताया कि वह बिहार की सफल एक्ट्रेस में से एक थी। हालांकि वह बहुत प्रोफेशनल थी और अपने आप में ही बिजी रहती थी। पर, सेट पर उसका बिहेवियर बहुत अच्छा था।Report by Sanjeet N Mishra sanjeet.narayan@inext.co.in

Posted By: Inextlive