Bareilly: मेंहदी की महक सखियों की ठिठोली चूड़ी की खनक और झूलों की मस्ती... जी हां सही पहचाना आपने. हम बात कर रहे हैं सावन की. सावन ने फुहारों के साथ दस्तक दी तो इसका रंग कुछ और ही गहरा हो गया. नाथ नगरी में तो सावन का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. यहां के शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर ही आस्था के तमाम आयाम देखने क ो मिले. कोई जलाभिषेक कर रहा था तो कोई नंदी के जरिए गुहार लगाता दिखा. यहां के मंदिरों में देर रात से ही कांवडिय़ों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं. सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया.


Youth में दिखा उत्साहअर्ली मार्निंग से ही मंदिरों में बरेलियंस की भीड़ दिखाई दी। इनमें लेडीज और यूथ बड़ी संख्या में मौजूद रहा। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि से शिवलिंग का पूजन किया। यूं तो बारिश न होने से गर्मी बढ़ती गई, पर बरेलियंस को मंदिर तक पहुंचने में काफी आसानी हुई। बारिश में होने वाले जलभराव की वजह से कुछ इलाकों से तो घर से निकलना भी दूभर हो जाता है।कांवडिय़ों ने किया जलाभिषेकअलखनाथ और धोपेश्वर नाथ मंदिर में कांवडिय़ों ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया। इनमें से अधिकांश कांवडिय़े हरिद्वार से कांवड़ लेकर यहां पहुंचे थे। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से सुबह आठ बजे तपेश्वरनाथ मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया गया। पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ पूजा का क्रम शुरू हुआ। वनखंडीनाथ मंदिर से 11 जुलाई क ो कांवडिय़ों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना होगा।

Posted By: Inextlive