- कुछ ऐसा होगा अपना सिविल लाइंस

- ब्यूटीफिकेशन के लिए एडीए ने की तैयारी

- चौड़े होंगे सिविल लाइंस एरिया के रोड

- फुटपाथ और डिवाइडर पर लगेंगे टाइल्स

balaji.kesharwani@inext.co.in

ALLAHABAD: लखनऊ का हजरतगंज मार्केट तो आपने देखा ही होगा। वाकई, ये मार्केट बहुत खूबसूरत है। जो भी इस मार्केट में जाता है, आकर्षित जरूर होता है। लेकिन जल्द ही आप अपने शहर इलाहाबाद के सिविल लाइंस एरिया को देख कर हजरतगंज को भूल जाएंगे। यही नहीं, हजरतगंज वाले भी यहां आकर कहेंगे वाह, क्या मार्केट है। कुछ इसी टार्गेट के साथ इलाहाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी एडीए ने सिविल लाइंस एरिया के ब्यूटीफिकेशन का प्लान बनाया है, जिस पर काम भी शुरू हो चुका है। ज्यादा टाइम नहीं, केवल एक साल के अंदर आपका सिविल लाइंस एरिया पूरी तरह बदला-बदला नजर आएगा।

साढ़े क्7 करोड़ का बजट

महात्मा गांधी मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग के साथ ही सिविल लाइंस एरिया के ब्यूटीफिकेशन के लिए एडीए ने साढ़े क्7 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इस बजट को खर्च करने के लिए प्लानिंग हो चुकी है। किस काम पर कितना खर्च होगा, इसका भी बजट बन चुका है।

और चौड़ा होगा रोड

सिविल लाइंस एरिया की सड़कें काफी चौड़ी हैं। लेकिन जब यहां पब्लिक व्हीकल सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं तो ये चौड़ी सड़कें सकरी लगने लगती हैं। इसीलिए महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस एरिया में पत्थर गिरजाघर से हनुमान मंदिर तुलसी चौराहा तक रोड को चौड़ा किया जाएगा। लाला लाजपत राय रोड ममफोर्डगंज तक की सड़क भी चौड़ी होगी।

शानदार होगा फुटपाथ

एडीए जहां सिविल लाइंस एरिया की सड़कों को चौड़ा करने जा रहा है। वहीं फुटपाथों को भी सुंदर और शानदार बनाने की प्लानिंग है। फुटपाथ ऐसे होंगे, जहां लोग खाली समय में आराम से बैठ कर टाइम स्पेंड कर सकेंगे। फुटपाथ के किनारे गार्डनिंग की जाएगी। यही नहीं फुटपाथ पर टाइल्स लगे होंगे। डिवाइडर भी कम आकर्षक और सुंदर नहीं होंगे।

हटेंगे बिजली के खंबे, अंडर ग्राउंड होगी लाइन

सिविल लाइंस एरिया में आपको बिजली के खंभे जो दिखाई दे रहे हैं, तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। वो भी जल्द ही गायब हो जाएगा। क्योंकि बिजली के खंभों को हटा कर अंडरग्राउंड लाइन दौड़ाया जाएगा।

होने हैं ये काम

महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस एरिया में पत्थर गिरजाघर से हनुमान मंदिर- तुलसी चौक तक मार्ग का सुदृढ़ीकरण, सुंदरीकरण

- इस मार्ग का विद्युतीकरण, लाइट को अंडरग्राउंड करने का काम

- लाला लाजपत राय रोड पर क्क् केवी लाइन शिफ्टिंग का काम

- लाला लाजपत राय रोड ममफोर्डगंज सड़क चौड़ीकरण फुटपाथ व डिवाइडर का काम

सिविल लाइंस एरिया को लखनऊ के हजरतगंज से भी अधिक सुंदर और आकर्षण बनाने का प्लान बनाया गया है। जिस पर काम शुरू हो गया है। अभी टेंडर इनवाइट किए जा रहे हैं। दो-तीन महीने में काम शुरू हो जाएगा, जिसे साल भर में पूरा होना है।

पी राय

सहायक अभियंता

एडीए

Posted By: Inextlive