कुंडों, तालाबों में विसर्जित की गयी दुर्गा प्रतिमाएं

VARANASI

मां का आगमन हुआ तो हर कोई खुशी से झूम उठा। पर अब विदायी का समय था। विधान यही है कि तीन दिनों तक मां की पूजा अर्चना के बाद दशमी को प्रतिमा का विसर्जन करना होता है। भक्तों ने शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक इसी परंपरा का निर्वाह किया। ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते हुए भक्तों की आंखे मां से बिछुड़ने के दुख की गवाही दे रही थीं। हर आंख की कोरों में नमी स्पष्ट थी। शहर के विभिन्न कुंडों, तालाबों में मां का विसर्जन किया गया। शंकुलधारा कुंड, लक्ष्मी कुंड, खिड़किया घाट, कंपनी बाग, आदि कुंडों में सुबह से भी प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया। इसी क्रम में बहुचर्चित गोल्डेन स्पोर्टिग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन रविवार को शाम 6.30 बजे किया जायेगा। प्रतिमा के विसर्जन के समय व्यवस्था बनाये रखने के लिए यातायात प्रतिबंधित किया गया है।

Posted By: Inextlive