- अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त

- पूरे दिन चलती रही गर्म हवा, रात को भी मौसम ने नहीं दी राहत

VARANASI

शहर का मौसमी मिजाज शुक्रवार को एक बार फिर तल्ख हो गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को पस्त कर दिया। गर्म हवा पूरे दिन लोगों को सालती रही। शाम को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं दिखा और गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग ने 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो एक दिन पहले की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। यह 2.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पछुआ हवा कर रही है गर्म

मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय ने बताया कि पश्चिम से आ रही हवाएं बनारस को गर्म कर रही हैं। बताया कि सतह से एक किमी तक उत्तर से आने वाली हवाएं बह रही हैं उसके ऊपर पश्चिम से आने वाली यानी पछुआ हवा बह रही है। इन सब के बीच मौसम ने एक दो दिनों में बदलाव के संकेत दिये हैं। अगर हवा में नमी बढ़ी तो मौसम बदल सकता है। 12-13 मई को बारिश की संभावना बन रही है।

Posted By: Inextlive