- देवी-देवताओं की झांकियां रहीं आकर्षण का केन्द्र, देखने को उमड़ी भीड़

- शोभायात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए यदुवंशी

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

गोवर्धन पूजा के अवसर पर यदुवंशियों ने गत गुरुवार को शोभायात्रा निकाली। गोवर्धन पूजा समिति व श्री कृष्ण यादव महासभा की ओर से निकाली गयी शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। गोवर्धनपूजा समिति की ओर से निकली शोभायात्रा हथुआ मार्केट से शुरु हुई जो चेतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज, मछोदरी, प्रह्लादघाट होते हुए खिड़किया घाट पर समाप्त हुई। समिति के अध्यक्ष विनोद यादव व जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा को पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने रवाना किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार देवराज इंद्र केअन्याय और प्रकोप से मानवता को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोव‌र्द्धन पर्वत को अपनी ऊंगली पर उठाया था। खिड़किया घाट पर इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शिरकत की। मंच पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादाव, विधायक प्रभु नारायण यादव, विधायक विरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री ओपी सिंह यादव, विधायक सुभाष पासी, राजनाथ यादव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्री कृष्ण यादव महासभा की ओर से लहुराबीर आजाद पार्क से भी शोभायात्रा निकाली गयी। बड़ी संख्या में यदुवंशी इसमें शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने किया।

दिया गया गा वर्धनश्री सम्मान

खिड़किया घाट पर हुई सभा

में विभिन्न क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए गोवर्धनश्री से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दिनेश लाल यादव (कला), अजय यादव, आनंद यादव (आईएएस), पवन यादव(व्यवसाय), डॉ रमाशंकर यादव, दिव्या यादव (एजुकेशन), डॉ श्वेता यादव(नारी सशक्तिकरण),डॉ विशाल यादव (चिकित्सा), शिवांश यादव, कृष्णकांत यादव (खेल), संतोष यादव (अभिनय) अशोक यादव (अलखनाथ सम्मान) के नाम शामिल रहे। इस अवसर पर गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

Posted By: Inextlive