- बीएचयू के इंटरफैकेल्टी यूथ फेस्टिवल का हुआ आगाज, आज एम्फीथिएटर में होगा सांस्कृतिक उत्सव का औपचारिक उद्घाटन

- 26 फरवरी तक चलेगा आयोजन, पहले दिन चार इवेंट्स में स्टूडेंट्स ने दिखायी प्रतिभा

VARANASI

बीएचयू के इंटरफैकल्टी यूथ फेस्टिवल स्पंदन-2019 का शुक्रवार को आगाज हुआ। 26 फरवरी तक चलने वाले इस प्रोग्राम के पहले दिन चार स्थानों पर कई प्रतियोगिताएं हुई। स्पंदन का भव्य औपचारिक उद्घाटन 23 फरवरी को शाम साढ़े तीन बजे एम्फीथिएटर में किया जाएगा। पांच दिवसीय महोत्सव में नृत्य, गीत, संगीत, नाट्यकला एवं दृश्यकला संबंधी कुल 31 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

मंच पर उभरे सामाजिक मुद्दे

महोत्सव के पहले दिन विभिन्न आडिटोरियम में कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता भवन सभागार में एक्सप्रेशन (अभिव्यक्ति) और माइम में स्टूडेंट्स ने सामाजिक मुद्दों को उठाया। इस इवेंट में 12 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया। अलग अलग छह विषयों पर स्टूडेंट्स ने अपनी बातों को मंच पर प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो। शारदा वेलेंकर, प्रो। दृष्टि राय दलाई, प्रो। पूर्णिमा अवस्थी ने किया। यहीं पर हुए माइम इवेंट में विभिन्न संकायों से कुल 17 टीम शाि1मल हुई।

खूब सजी रंगोली

दृश्य कला संकाय में रंगोली, स्पॉट पेंटिग और कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजन प्रो। हीरालाल प्रजापति, डॉ। आशीष कुमार गुप्ता और डॉ। ललित मोहन सोनी ने किया। दीपावाली विषय पर प्रतिभागियों ने दीपावली पर केंद्रित मनमोहक रंगोलियां बनाई। इस प्रतियोगिता का मॉनीटरिंग डॉ। स्वाति मित्तल, डॉ। मौसमी मुत्तसुदी और डॉ। जसविन्दर कौर ने किया। यहीं पर महामना के 'बदलता बनारस' 'महाशिवरात्रि' विषय पर स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संगीत का चला जादू

पं.ओंकार नाथ ठाकुर सभागार संगीत का केंद्र बना रहा। यहां वाद्य यंत्र व सामूहिक भारतीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने यंत्रों के सुर एवं ताल से सभी के दिल को छू लिया। सामूहिक संगीत प्रतियोगिता में पार्टिसिपेंट्स ने हिंदी लोकगीत गाये। डॉ केएन उडप्पा आडिटोरियम में रंगमंचीय प्रतियोगिता के तहत स्किट और मोनोएक्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्टूडेंट्स ने आयोजन में अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। यहीं पर ओंकारनाथ प्रेक्षागृह में ग्रुप इंडियन सांग व लाइट वोकल सोलो का आयोजन हुआ। ग्रुप इंडियन सांग में 17 व लाइट वोकल सोलो में 22 प्रतिभागियों ने खुद को साबित किया। महामना आडिटोरियम में 'स्वस्थ एवं स्वच्छ काशी में नागरिकों का योगदान' विषय पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संगीत प्रतियोगिता के दौरान 'खेले महादेव होली काशी में' की प्रस्तुति से दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्त्रम में अपना टैलेंट दिखाया।

Posted By: Inextlive