पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में आज कई कददावर उम्मीदवारों को झटके लगे जबकि कई कम लोकप्रिय उम्मीदवारों ने जबर्दस्त जीत दर्ज की.


कुछ बडे नेताओं के जीतने और हारने की सूची इस प्रकार है :उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और जसवंतनगर से सपा उम्मीदवार शिवपाल यादव ने बसपा के मनीष यादव को 81084 मतों से हराया। अमेठी में वर्तमान विधायक अमिता सिंह सपा के गायत्री प्रसाद प्रजापति से 7000 मतों से हार गईं.  कददावर डीपी यादव सहसवां सीट से हारे। सपा के ओंकार सिंह यादव ने बसपा के बाबर मियां को 7062 मतों से हराया। केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद फर्रूखाबाद सीट पर हार गईं जहां निर्दलीय विजय सिंह ने भाजपा के मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को मात्र 147 मतों से पराजित किया। कौमी एकता दल के बैनर तले चुनाव लडने वाले निर्दलीय मुख्तार अंसारी मउ सदर सीट से जीते। उन्होंने बसपा के भीम राजभर को 5000 मतों से हराया।पंजाब :


 पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लांबी से जीते। उन्होंने अपने चचेरे भाई कांग्रेस के महेश इंदर सिंह बादल को 24739 मतों से हराया। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट पर 50289 वोट से जीते.  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह पटियाला सीट पर अकाली दल सुरजीत सिंह कोहली से 42318 मतों से जीते।

 अमरिन्दर के पुत्र रानिन्दर सिंह सामना सीट पर 6930 वोट से हार गए.  भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिदधू की पत्नी और पार्टी की उम्मीदवार नवजोत कौर अमृतसर पूर्व सीट से जीतीं.  भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान और अकाली दल उम्मीदवार परगट सिंह जालंधर कैंट से जीते.  पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट से जीते। अकाली दल उम्मीदवार बीबी जागीर कौर भोनाट सीट से जीतीं।

Posted By: Inextlive